भारत में कोरोना से बच्चों को बचाने में गेम चेंजर साबित होगी स्वदेशी नेजल वैक्सीन, WHO की टॉप सांइटिस्ट का दावा

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जारी है। तीसरी लहर की भी आशंका जताई जा रही है। इस संभावित लहर में बच्चों के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस बीच राहत की खबर यह आ रही है के देश में नाक के जरिए दी जाने वाली वैक्सीन का परीक्षण चल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि भारत में जो नेजल वैक्सीन बन रही है, वह बच्चों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती…

केरल में स्टूडेंट ने बनाया माइक-स्पीकर वाला मास्क, कोरोना काल में बातचीत होगी आसान

नई दिल्ली। कोरोना के मुश्किल समय में लोगों पर वायरस का प्रकोप तो है ही लेकिन इसके साथ बाकी कई समस्याएं भी हैं। जिनसे हर रोज हमें जूझना पड़ता है। कोरोना वायरस के आने के बाद मास्क पहनना हमारी जिंदगियों का एक अहम हिस्सा बन गया है। जिससे कई बार हम अपनी बात सामने वाले व्यक्तियों को समझाने लिए संघर्ष करते हैं। कोरोना काल में डटकर काम कर रहे डॉक्टरों को इस समस्या का सामने ज्यादा करना पड़ता है। इस दिक्कत को दूर करनेक के लिए केरल के त्रिशूर में…

जमीन पर था लॉकडाउन तो कपल ने आसमान में रचा डाली शादी, देखें हवाई जहाज में कैसे हुआ विवाह

नई दिल्ली। पूरा देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है। देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है जिससे लोगों बहुत-सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के सभी जरूरी काम होल्ड पर तले गए हैं, फिर चाहे वो बिजनस हो, नौकरी हो या फिर शादियां। लेकिन एक कपल ने लॉकडाउन को अपनी शादी के बीच नहीं आने दिया। कोरोना प्रतिबंधों को देखते हुए कपल ने धरती छोड़कर आसमान में शादी रचाई। यह एक अनोखी शादी थी…

चक्रवात यास से निपटने संबंधी तैयारियों की पीएम मोदी ने की समीक्षा, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात यास से निपटने के लिए रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में राज्यों एवं केंद्र सरकार की एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की और समुद्री गतिविधियों में शामिल लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मोदी ने अधिकारियों से राज्यों के साथ करीबी समन्वय स्थापित कर काम करने को कहा, ताकि अत्यधिक जोखिम वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि विद्युत आपूर्ति…

सागर धनखड़ हत्या के केस में पहलवान सुशील कुमार दिल्ली से गिरफ्तार, एक साथी भी अरेस्ट

नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता और पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित पहलवान सुशील कुमार को पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में रविवार को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। सुशील के साथ उनका एक साथी भी गिरफ्तार किया गया है। सुशील कुमार पर छत्रसाल स्टेडियम में एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान की हत्या में शामिल होने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने उनकी सूचना देने वाले को 1 लाख रुपए का ईनाम देने की घोषणा की थी। सुशील कुमार पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे। दिल्ली…

कोरोना: स्वास्थ्यकर्मियों ने जब गाया सुशांत की फिल्म का गाना ‘नमो नमो’ तो झूम उठे मरीज, देखें वायरल वीडियो

न्यूज़ डेस्क। कोरोना वायरस की दूसरी लहर को प्रकोप पूरे देश पर पड़ा है। इस वायरस ने कई परिवारों को उजाड़ दिया, कई लोगों के अपनों को छीन लिया। स्वास्थ्यकर्मी अपनी पूरी कोशिशों के साथ मरीजों की जाम बचाने में लगे हुए हैं। स्वास्थ्यकर्मी अपनी क्षमता से ज्यादा काम कर रहे हैं। विशेषज्ञों ने कहा है कि कोरोना मरीजों का तनाव करना उनके इलाज का अहम हिस्सा है। इसिलए कई अस्पतालों में डॉक्टर्स और नर्से नांच-गाकर मरीजों का तनाव कम करने की कोशिश करते नजर आए हैं। ऐसे कई वीडियो…

कोवैक्सिन की बर्बादी 17% से घटकर 4% और कोविशील्ड की 8% से 1% रह गई है: केंद्र सरकार

नई दिल्ली, 23 मई। सरकार के प्रयासों से कोरोना वायरस टीकाकरण में इस्तेमाल होने वाली कोविशील्ड और कोवैक्सीन की बर्बादी पर अंकुश लगा है। शनिवार को केंद्र सरकार ने बताया कि 1 मार्च को कोविशील्ड वैक्सीन की बर्बादी 8% थी जो घटकर 1% पर आ गई है जबकि उसी समय में कोवैक्सीन की बर्बादी 17% से घटकर 4% पर आ गई है। वहीं, सरकार ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस का पॉजिटिविटी रेट जो 10 मार्च को 24.83% था घटकर 22 मई को 12.45% रह गया है। शनिवारो को…

केंद्र सरकार ने लिया फैसला, वर्कप्लेस पर परिजनों के भी कोरोना टीकाकरण की अनुमति

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर को रोकने के लिए केंद्र सरकार लगातार अहम कदम उठा रही है। सरकार तेजी से लोगों का वैक्सीनेशन कर रही है। पिछले महीने वर्कप्लेस पर कर्मचारियों के टीकाकरण की अनुमति देने के बाद सरकार ने शनिवार को अहम फैसला लिया है। सरकार ने वर्कप्लेस पर परिजनों का भी कोरोना टीकाकरण करवाने की अनुमति दे दी है। इस तरह अब कर्मचारी वर्कप्लेस पर अपने परिजनों का भी वैक्सीनेशन करवा सकेंगे। पिछले महीने कोरोना की दूसरी लहर में मामले काफी तेजी से बढ़े थे। पहली…

अमेरिकी विदेश नीति विशेषज्ञ ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- महामारी के बावजूद दुनिया की सबसे बड़ी उभरती हुई शक्ति बना हुआ है भारत

न्यूज़ डेस्क। कोरोना महामारी से निपटने को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करने वालो को सऊदी अरब के अरब न्यूज में प्रकाशित एक रिपोर्ट से करारा जवाब मिला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी ने भारत को काफी नुकसान पहुंचाया है, लेकिन इसके बाद भी वो सबसे बड़ी और तेजी से उभरती शक्ति बना हुआ है। इस रिपोर्ट में पीएम मोदी की भी तारीफ की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कई मूलभूत ताकतें हैं, जो उसे दुनिया के सबसे…

वैक्सीन पर कांग्रेसी सिर्फ सियासत करने में व्यस्त, राजस्थान में कुल 11.5 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज खराब

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार (20 मई, 2021) को सभी जिलाधिकारियों से कोविड -19 टीकों की कम से कम बर्बादी सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। उन्होंंने कहा था कि वैक्सीन की बर्बादी एक गंभीर मुद्दा है। एक भी खुराक बर्बाद करने का मतलब है किसी के जीवन को ढाल देने से वंचित कर देना। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के इस अनुरोध का असर ना तो कांग्रेस शासित राज्यों पर हुआ है और ना ही जिलाधिकारियों पर हुआ है। राजस्थान में पहले वैक्सीन की चोरी हुई, अब वैक्सीन की…