न्यूज़ डेस्क। शादी जैसे कार्यक्रमों में कपल्स का अधिकतर समय मेहमानों से मुलाकात करने और बधाइयां लेने में निकल जाता है। हालांकि कई बार दूल्हा दुल्हन के जबरदस्त डांस वीडियो भी वायरल होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी कपल को मंडप में शादी के बीच खेलते देखा है। दरअसल इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी करा रहे पंडित ने थोड़ी देर के लिए मंत्र उच्चारण रोका हुआ और इस दौरान दूल्हा दूल्हन जो कर रहे हैं वह मजेदार है। दरअसल दोनों बाटल फिल्प…
श्रेणी: दिल्ली
साढ़े 3 साल की वान्या का योग कर देता है सबको हैरान, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स दर्ज में करा चुकी हैं नाम
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को दुनियाभर में मनाया जाने वाला है। इस योगा दिवस से पहले हम आपको दिल्ली की रहने वाली साढे़ तीन साल की बच्ची के बारे में बताते हैं, जिनका योगासन देख हर कोई हैरान हो जाता है। दिल्ली में पश्चिम विहार की रहने वाली वान्या शर्मा ने 07 जून 2021 को ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ और ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज करवाया है। वान्या शर्मा ने ये रिकॉर्ड 3 साल 4 महीने और 29वें दिन में बनाया है। वान्य शर्मा…
योग कोई मजहबी प्रक्रिया नहीं, इससे तैयार होता है सुरक्षा कवच: बाबा रामदेव
नई दिल्ली। भारत के साथ साथ पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। योग दिवस के अवसर पर बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बाबा रामदेव ने कहा कि योग हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनेगा। योग से सुरक्षा कवच तैयार हो जाता है। एक तरफ वैक्सीनेशन की दो डोज़ और दूसरी तरफ योग आयुर्वेद की डबल डोज़। जब चारो तरफ से आप अपने आपको मजबूत बना लेंगे तो इस सुरक्षा कवच को कोई बेध नहीं पाए। योग कोई मजहबी प्रक्रिया नहीं है। यह हमारे…
केरल के ईसाई परिवार को भारी पड़ा आयशा सुल्ताना की आलोचना करना, आ रहे धमकी भरे कॉल्स, दिव्यांग बच्चे को भी नहीं छोड़ा
न्यूज़ डेस्क। केरल के एक परिवार ने आरोप लगाया है कि लक्षद्वीप की फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना की आलोचना करने के लिए उनका पीछा किया जा रहा है और उन पर साइबर अटैक हुआ है। ज्ञात हो कि आयशा सुल्ताना लक्षद्वीप में लाए गए सुधार कानूनों से खासी नाराज हैं और उन्होंने इसके खिलाफ कई बयान भी दिए। केरल के परिवार ने बताया कि उन्हें कॉल कर के धमकियाँ दी जा रही हैं और प्रताड़ित किया जा रहा है। आयशा सुल्ताना ने लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल खोड़ा पटेल के लिए…
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर राहुल ने फिर कसा तंज, कहा-‘मोदी सरकार ने टैक्स वसूली में PhD कर ली’
नई दिल्ली। पिछले साल मोदी सरकार ने मार्च में देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था। उस वजह से आम आदमी के सामने तमाम मुश्किलें खड़ी हो गईं। धीरे-धीरे हालात पटरी पर आ रहे थे कि कोरोना की दूसरी लहर ने बची उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जनता को लग रहा था कि सरकार इस मुश्किल वक्त से निकलने में मदद करेगी, लेकिन उल्टा सरकार की ओर से टैक्स का बोझ लाद दिया गया। जिसको लेकर अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला…
सोनिया- राहुल गाँधी दूसरों को नसीहत देने से पहले रायबरेली का हाल देखिए, टीकाकरण में सबसे पीछे, 1% आबादी को भी पूरी तरह से नहीं लगे टीके
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी तेजी से देश के सभी लोगों के टीकाकरण की मांग कर रहे हैं। गांधी परिवार हर रोज ट्वीट कर मोदी सरकार को टीकाकरण को लेकर तरह-तरह की नसीहतें देता हैं, लेकिन सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में टीकाकरण के आंकड़े बेहद चिंताजनक है। राज्य की जनसंख्या के आधार पर देखें तो रायबरेली जिले में टीकाकरण की दर सबसे कम है। शायद देश के लिहाज से भी टीकाकरण दर के मामले में यह जिला सबसे नीचे है। करीब 39…
केजरीवाल सरकार को केंद्र सरकार का अल्टीमेटम, 30 जून तक राशन दुकानों पर नहीं लगी ePoS मशीनें तो होगी कार्रवाई
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली की केजरीवाल सरकार प्रोपेगैंडा करने और विज्ञापन के जरिए चेहरा चमकाने में नंबर वन है। जमीन पर काम हो या न हो लेकिन विज्ञापनों में काम जरूर दिखता है। जनता को गुमराह करने और दूसरे के काम का क्रेडिट लेने के लिए फोट खींचवाकर ट्वीट करने में केजरीवाल और उनके नेताओं का कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन केंद्र सरकार ने अब उनकी नकेल कसनी शुरू कर दी है। केंद्र सरकार ने 17 जून, 2021 को केजरीवाल सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 30 जून तक सभी…
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, हाईकोर्ट का जमानत का फैसला खतरनाक मिसाल पेश करता है
नई दिल्ली। केंद्र ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश की आलोचना की, जिसमें तीन छात्र एक्टिविस्ट में से एक को फरवरी 2020 में पूर्वोत्तर दिल्ली में हुई हिंसा से संबंधित बड़ी साजिश के एक मामले में जमानत दी गई है। दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अधिवक्ता रजत नायर के साथ मिलकर केंद्र का पक्ष रखा। उन्होंने शीर्ष अदालत में प्रस्तुत किया गया कि यदि हाईकोर्ट के निष्कर्ष को पूरे देश में लागू किया जाता है, तो एक ऐसा व्यक्ति, जिसने कहीं बम…
ट्विटर ने संसदीय समिति को दिखाई अकड़, कहा- अपनी पॉलिसी पर ही चलेंगे
नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर से जुड़े मामले को लेकर आज संसदीय समिति की दिल्ली में बैठक हुई है। संसद भवन में हुई बैठक में समिति ने ट्विटर के प्रतिनिधियों को तलब किया था। ट्विटर प्रतिनिधियों से नए कानूनों को लेकर सवाल किया गया था, जिस पर ट्विटर ने अड़ियल रवैया अपनाते हुए अपनी पॉलिसी से ना हटते हुए, उन्हीं पर चलने की बात कही है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जुड़ी इस समिति का नेतृत्व कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में संसदीय समिति की…
दिल्ली: ‘बाबा का ढाबा’ वाले कांता प्रसाद ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती हालत नाजुक
नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर में ‘बाबा का ढाबा’ चलाने वाले बुजुर्ग कांता प्रसाद द्वारा गुरुवार रात को आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। कांता प्रसाद को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हाल ही में कांता प्रसाद ने उस यूट्यूबर गौरव वासन से अपनी गलती के लिए माफी मांगी थी। गौरव ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और वो रातोंरात फेमस हो गए…
