नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति की घोषणा कर दी है। केजरीवाल सरकार राजस्व को बढ़ाने और शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए नई आबकारी नीति लेकर आई है। इस पॉलिसी के अनुसार, दिल्ली में शराब अब वॉक इन की सुविधा के साथ मिलेगी। इसके अलावा दिल्ली में शराब परोसने वाले होटल, क्लब और पब, रेस्तरां और बार सुबह 3 बजे तक खुले रहेंगे। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के जरिए अब दिल्ली में शराब की दुकानों का हाल भी बदल जाएगा। दरअसल, नई आबकारी नीति…
श्रेणी: दिल्ली
राष्ट्रपति ने 8 राज्यों के राज्यपाल बदले, देखें लिस्ट
नई दिल्ली । राष्ट्रपति ने थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल, हरि बाबू कमभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
पुरी में ही निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, ओडिशा सरकार के आदेश में हस्तक्षेप से SC का इनकार
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने ओडिशा में जगन्नाथ पुरी के अलावा विभिन्न स्थानों पर ‘रथ यात्रा’ निकालने की अनुमति मांगने वाली याचिकाओं को मंगलवार को खारिज कर दिया। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा कि वह राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत पारित निर्देशों में हस्तक्षेप नहीं करेगी। पीठ ने कहा, ‘‘ हम माफी चाहते हैं। हमें भी बुरा लग रहा है।’’ ओडिशा के पुरी शहर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा एक वार्षिक अनुष्ठान है जिसे देखने के लिए दूर दूर…
गाढ़ी मेहनत से मजदूर ने जमा किए 1 लाख रुपए, बैग में भरकर चला घर, गलती से रेलवे स्टेशन पर भूला…
नई दिल्ली। अगर आपको फिल्में देखने का शौक है तो कई हीरो भी पसंद होंगे। पर सोशल मीडिया में इस समय मजदूर की मदद करके मिसाल कायम करने वाले दिल्ली पुलिस के जवान की कहानी वायरल हो रही है। इन्होंने काम ही ऐसा किया है कि आप भी इनके फैन हो जाएंगे। कहानी ऐसे शुरू होती है। 53 साल का मजदूर। खूब मेहनत करके 1 लाख रुपए जमा किए। नाम विजय कुमार। दिल्ली की शकूर बस्ती में रहते है। 30 जून को बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाले। 55…
राहुल गांधी के ट्वीट पर हर्षवर्धन ने लगाई कड़ी फटकार, कहा- अहंकार और अज्ञानता के वायरस का कोई टीका नहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगा दी….
न्यूज़ डेस्क। देश में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 34 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। लेकिन ट्विटर पर राजनीति करने वाले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं।’ जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं।#WhereAreVaccines — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 2, 2021 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी के ट्वीट पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने लिखा कि…
मराठा आरक्षण मामला: SC ने खारिज की केंद्र की पुनर्विचार याचिका, कहा- कोई पर्याप्त आधार दिखाई नहीं देता
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र की वह याचिका खारिज कर दी है जिसमें शीर्ष अदालत से पांच मई के बहुमत के एक निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया था। उस फैसले में व्यवस्था दी गई थी कि संविधान में 102वें संशोधन के बाद नौकरियों और दाखिलों के लिए सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों (एसईबीसी) की घोषणा करने की शक्ति राज्यों के पास नहीं रही है। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने कहा, ‘‘हमने पांच मई के फैसले के खिलाफ दायर…
अपहृत के साथ अच्छा बर्ताव करने वाले अपहरणकर्ता को उम्रकैद नहीं दे सकते: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। यदि कोई किडनैपर अपह्रत किए गए व्यक्ति से सही बर्ताव करता है और उसे किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है तो उसे उम्रकैद जैसी सजा नहीं दी जा सकती। एक मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह बात कही है। शीर्ष अदालत ने कहा कि किडनैपर यदि अगवा किए गए शख्स को मारने की धमकी नहीं देता है और उसका बर्ताव सही रहता है तो उसे IPC के सेक्शन 364A के तहत उम्रकैद नहीं दी जा सकती। इस टिप्पणी के साथ ही अदालत ने…
योग गुरु बाबा रामदेव से विवाद के बीच IMA से PM नरेंद्र मोदी की अपील, योग पर करें स्टडी
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर्स डे के मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से आह्वान किया है कि वे योग के फायदों के लेकर रिसर्च करें। पीएम मोदी ने कहा कि जब डॉक्टर योग पर स्टडी करते हैं तो पूरी दुनिया इस बात को गंभीरता से लेती है। क्या आईएमए की ओर से ऐसे अध्ययन को मिशन मोड पर आगे बढ़ाया जा सकता है? क्या योग पर आपकी स्टडी इंटरनेशनल जर्नल्स में प्रकाशित हो सकती है। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज हमारे डॉक्टरों की ओर से कोविड प्रोटोकॉल तैयार…
कानूनों को रद्द करने के अलावा सरकार किसी भी प्रस्ताव पर चर्चा करने को तैयार: कृषि मंत्री
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन पिछले 6 महीने लगातार जारी है। किसान लगातार कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ किसान लगातार डटे हुए हैं। इन सबके बीच केंद्रीय कृषि मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि कानूनों को खत्म करने के अलावा सरकार किसानों की सभी मांग पर बात करने को तैयार है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने…
केजरीवाल के ‘वैक्सीन लगवाई क्या?’ पोस्टर पर बीजेपी का पलटवार, जोड़ा ‘जो दिल्ली को मोदीजी मुफ्त दे रहे हैं’
न्यूज़ डेस्क। सोशल मीडिया पर वैक्सीन को लेकर एक पोस्टर वायरल हो रहा है। दिल्ली में बेड और ऑक्सीजन की कमी के बाद वैक्सीन की कमी का रोना रोने वाली केजरीवाल सरकार वैक्सीन पर क्रेडिट लेने की कोशिश कर रही है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार हर पेपर और सोशल मीडिया के साथ हर गली-मोहल्ले में पोस्टर लगाकर पूछ रही है कि ‘वैक्सीन लगवाई क्या?’ केजरीवाल सरकार के इस पोस्टर पर सिर्फ एक लाइन जोड़कर बीजेपी ने इसे दिलचस्प बना दिया है। दिल्ली बीजेपी के नेता राजीव बब्बर…
