यह शानदार काम किया… कांग्रेस नेता शशि थरूर ने की मोदी सरकार की तारीफ, ऐसे प्राप्त करे वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ की है। कोविन ऐप को लेकर उन्होंने सरकार की तारीफ करते हुए कहा है कि यह बेहद शानदार है। वॉट्सऐप के जरिए कोविन से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड की सुविधा को लेकर थरूर ने तारीफ की है। हालांकि, मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में ऐसे मौके बहुत कम देखने को मिलते हैं जब सत्ता और विपक्ष के नेता एक दूसरे के अच्छे काम की सराहना करें। देश के टीकाकरण अभियान में Co-WIN प्लैटफॉर्म की भूमिका बेहद अहम है।…

देखिए, कांग्रेस ने कैसे देश 400 से अधिक के स्थानों पर लिख दिया नेहरू-गांधी परिवार का नाम

न्यूज़ डेस्क। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की आज देश के सिर्फ चार राज्यों राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में सरकार है। यानी देश की 125 करोड़ आबादी की तुलना में देखें तो कांग्रेस शासित प्रदेश की आबादी 10 करोड़ भी नहीं है। ऐसा भी कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी महज देश की 7 से 8 प्रतिशत लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। एक न्यूज पोर्टल की खबर के मुताबिक आपको यह जानकर हैरानी होगी की देश में 400 से अधिक सरकारी योजनाओं, शिक्षण संस्थाओं, खेल पुरस्कारों, हवाईअड्डों, बंदरगाहों,…

बच्चे को अपनी मां के सरनेम के इस्तेमाल का अधिकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने पिता से पूछा- क्या इससे आपको कोई दिक्कत है?

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि कोई पिता अपनी बेटी के लिए शर्तें नहीं थोप सकता है और हर बच्चे को अपनी मां के सरनेम का इस्तेमाल करने का अधिकार है। हाईकोर्ट ने एक नाबालिग लड़की के पिता की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। याचिका में व्यक्ति ने प्राधिकारों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि दस्तावेजों में उनका नाम उनकी बेटी के सरनेम के रूप में दर्शाया जाए, न कि उनकी मां के नाम के रूप में। हालांकि, जस्टिस रेखा पल्ली…

‘जब युवा गोल पर गोल कर रहे तो कुछ लोग सेल्फ गोल कर रहे’, संसद न चलने देने पर बोले PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के अंतर्गत लाभार्थियों को निशुल्क अन्न वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद में जारी मानसून सत्र के दौरान ठप पड़ी कार्यवाही को लेकर भी अपना गुस्सा जाहिर किया। पीएम मोदी ने संसद ना चलने पर विपक्ष की जमकर खिंचाई की। इसके साथ ही उन पर देश की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र…

नपुंसकता के झूठे आरोप क्रूरता के समान और तलाक का आधार, SC ने HC का फैसला रखा बरकरार

नई दिल्ली। तलाक के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पति के खिलाफ नपुंसकता के झूठे आरोप लगाना क्रूरता के समान है और उस आधार पर तलाक दिया जा सकता है। इस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था। ज्ञात हो कि महिला ने सुप्रीम कोर्ट से पति पर आरोप लगाने के बाद हुए तलाक के आदेश को रद्द करने की मांग की थी। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति…

मॉनसून सत्र: सस्पेंड होने के बाद सांसदों का हंगामा, अर्पिता घोष पर लॉबी में कांच फोड़ने का आरोप, महिला पुलिसकर्मी जख्मी

नई दिल्ली। बुधवार को राज्यसभा में अनुचित आचरण के लिए तृणमूल कांग्रेस के 6 सांसदों को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया। सस्पेंड होने के बाद सांसदों ने राज्यसभा की लॉबी में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान लॉबी की एक खिड़की पर लगी कांच टूट गई। कांच टूटने के दौरान एक महिला सुरक्षाकर्मी भी जख्मी हो गईं। बताया जा रहा है कि जब राज्यसभा में इन सभी सांसदों को कार्यवाही से बाहर जाने के लिए कहा गया तब उन्होंने राज्यसभा की गैलरी में घुसने का प्रयास किया,…

ईसाई बने तो नहीं ले सकते SC वर्ग के लिए चलाई जा रही केंद्र की योजनाओं का फायदा : संसद में मोदी सरकार

न्यूज़ डेस्क। केंद्र सरकार ने मंगलवार (अगस्त 3, 2021) को संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए यह साफ कर दिया कि कोई भी व्यक्ति जो हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म से अलग धर्म का अनुसरण करता है उसे अनुसूचित जाति वर्ग का नहीं माना जाएगा। सरकार ने कहा कि उनकी योजनाओं का उद्देश्य अनुसूचित जाति का कल्याण और विकास है। उनका लाभ कन्वर्टेड ईसाइयों को नहीं दिया जा सकता। केंद्र सरकार ने यह जानकारी आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा 30 जुलाई को जारी एक आदेश के संबंध में दी।…

राहुल गांधी ने पोस्को एक्ट का किया उल्लंघन, रेप पीड़ित के माता पिता की तस्वीर की सार्वजनिक, NCPCR ने की कार्रवाई

न्यूज़ डेस्क। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने पोस्को एक्ट उल्लंघन के मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर नोटिस जारी किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली के नांगल गांव में नौ साल की कथित रेप पीड़ित बच्ची के बाद माता-पिता से मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी ने बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर दी। कांग्रेस सांसद के रेप पीड़िता बच्ची के माता-पिता की पहचान सार्वजनिक करते ही उनके खिलाफ कार्रवाई की…

भाजपा संसदीय दल की बैठक में विपक्ष पर बरसे, PM मोदी, बोले- संसद नहीं चलने देना लोकतंत्र और जनता का अपमान है

नई दिल्ली। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद नहीं चलने दे रहा है। यह संसद, संविधान, लोकतंत्र और देश की जनता का अपमान है। दरअसल, पेगासस, कृषि कानून समेत कई मुद्दों को लेकर संसद की कार्यवाही लगातार बाधित हो रही है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद…

सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड कर रहा है #ShameOnSupriya, कांग्रेस प्रवक्ता की हो रही है किरकिरी

न्यूज़ डेस्क। सोशल मीडिया पर #ShameOnSupriya टॉप ट्रेंड कर रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की किरकिरी हो रही है। असल में शुक्रवार को न्यूज़-18 न्यूज़ चैनल के एक डिबेट के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता ने सभी मर्यादाओं को लांघते हुए घिनौनी टिप्पणी कर दी। पेगासस जासूसी वाले मामले पर बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ बहस के दौरान सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पता नहीं क्या देखना चाहते है, भगवान जानें क्या देखना चाहते हैं औरतों के फोन में। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…