Monsoon Session 2023: मणिपुर हिंसा पर संसद में भारी हंगामा, आप MP संजय सिंह पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड

न्यूज़ डेस्क(दिल्ली)। संसद का मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में विपक्षी दलों का मणिपुर हिंसा को लेकर सदन में हंगामा जारी है। इस बीच आप सांसद संजय सिंह पर राज्यसभा स्पीकर ने बड़ा एक्शन लिया है। उनको पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया है। इस बीच मणिपुर मुद्दे पर सदन में विपक्ष के विरोध के दौरान राज्यसभा सभापति ने AAP सांसद संजय सिंह को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया। यानी कि अब आप सांसद राज्यसभा सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। #WATCH…

#RozgarMela : पिछली सरकार के ‘फोन बैंकिंग घाटाले’ ने बैकिंग सेक्टर की कमर तोड़कर रख दी थी : पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विपक्ष पर तीखा हमला किया। कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार पर उन्होंने ‘फोन बैंकिंग घोटाला’ करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि इसका फायदा कुछ लोगों को हुआ, लेकिन इसने देश के बैंकिंग सेक्टर की कमर तोड़ कर रख दी। वहीं बैंकों से बांटा गया लोन कभी वापस नहीं आया, जो अर्थव्यवस्था के लिए घातक बना। नौ वर्ष पहले तक जिन सरकारी बैंकों की चर्चा हजारों करोड़ के नुकसान के लिए होती थी, आज बैंकिंग सेक्टर के मजबूत होने से वे…

#crimeagainstwomen : मणिपुर के बाद Bihar में इंसानियत हुई शर्मसार, बीजेपी का तीखा कटाक्ष, कहा -‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ राजस्थान नहीं जा सकती हूं, बिहार पर मुंह में दही जमा सकती…..

नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि एक शांत और सुरक्षित राजस्थान जैसा प्रदेश अशोक गहलोत सरकार के दौरान पिछले 4 साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में देश का नंबर वन राज्य बन गया है। बिहार और बंगाल में भी महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। लेकिन, गठबंधन की बात करने वाले मूकदर्शक बने हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और गांधी परिवार के लोग भी चुप हैं, मूकदर्शक बने हुए…

#TomatoPrice : खुशखबरी! , सस्ता होने लगा टमाटर, कीमतों में आई 29% की गिरावट, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली (Bns) ।सब्जियों खासकर टमाटर की बढ़ी कीमतों की वजह से लोगों के किचन का बजट पूरी तरीके से बिगड़ चुका है। हालांकि, सब्जियों की महंगाई से परेशान लोगों के लिए एक राहत की खबर आई है। सरकार की ओर से दावा किया गया है कि जल्द ही टमाटर की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि टमाटर की खुदरा कीमतें 200-250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। ऐसे में लोगों को राहत की उम्मीद है। टमाटर को शुरू में खुदरा मूल्य 90 रुपये प्रति…

INDIA नाम रखने पर 26 विपक्षी दलों के खिलाफ पुलिस में शिकायत, थाने पहुंचा गठबंधन I.N.D.I.A का नाम

नई दिल्ली। बेंगलुरु में जमा हुई 26 विपक्षी पार्टियों की ओर से चुनावी गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखने का मामला थाने पहुंच गया है। इसको लेकर दिल्ली के बाराखंभा रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन 26 पार्टियों ने राजनीतिक फायदे के लिए I.N.D.I.A नाम का अनुचित इस्तेमाल किया है। गौरतलब है कि मंगलवार को बेंगलुरु में बीजेपी विरोधी 26 विपक्षी पार्टियों ने अपने राजनीतिक गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखने का ऐलान किया था। INDIA नाम के इस्तेमाल के खिलाफ पुलिस शिकायत न्यूज…

#NDA4NationalProgress : ‘हमने विपक्ष में रहकर विरोध किया, कभी जनादेश का अपमान नहीं…. :” Pm मोदी, N+ation first ’: NDA की बैठक में PM मोदी ने याद किए विपक्ष वाले दिन

नई दिल्ली (Bns)। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में NDA के 38 दलों की बैठक हुई। बैठकों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि NDA के 25 वर्षों की इस यात्रा के साथ एक और संयोग जुड़ा है। उन्होंने कहा कि ये वह समय है, जब हमारा देश आने वाले 25 वर्षों में एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कदम बड़ा रहा है। साथ ही स्पष्ट किया कि ये लक्ष्य विकसित भारत का है, आत्मनिर्भर भारत का है। जब हम विपक्ष में थे…

#NDA4NationalProgress : N फॉर न्यू इंडिया, D फॉर…PM ने बताए NDA के मायने; कहा-हम जोड़ते हैं, वो देश को तोड़ते हैं, राजनीति में शत्रुता नहीं होती

नई दिल्ली(BNS )। एनडीए की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटक दलों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जहां एनडीए के महत्व के बारे में बताया, वहीं, परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया। इस मौके पर पीएम मोदी ने एनडीए का फुल फॉर्म भी बताया। उन्होंने कहा कि एन फॉर न्यू इंडिया, डी फॉर डेवलप्ड नेशन, ए फॉर एस्पिरेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडिया। आज युवा, महिलाएं, मध्यम वर्ग, दलित और वंचितों को एनडीए पर भरोसा है। पीएम ने कहा…

#NDA4NationalProgress: NDA की बैठक पर PM Modi का ट्वीट, हमारा गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है, हमें देश की प्रगति को आगे बढ़ाना है

न्यूज़ डेस्क (दिल्ली)। 26 विपक्षी दलों की एकता बैठक के बाद दिल्ली में एनडीए भी अपनी ताकत दिखा रहा है। एनडीए की 38 दलों की आज दिल्ली में बड़ी बैठक हो रही है। अब से कुछ देर में यह बैठक शुरू होगी। बैठक को लेकर तमाम राजनीतिक दलों के नेता पहुंचने लगे हैं। इन सब के बीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट कर अपनी खुशी व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि मुझे इस बात की खुशी है कि हमारे सहयोगी इकट्ठा हो रहे हैं। इसके…

‘मणिपुर जल गया, EU संसद में भी भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा, पीएम मोदी एक शब्द नहीं बोले’, राहुल गाधी का बयान; भड़की BJP, ईरानी ने दिया करारा जवाब

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फ्रांस और यूएई के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने यूरोपीय संसद में भारत के आंतरिक मुद्दे पर चर्चा के बाद भी मणिपुर में हुई हिंसा पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया। लोकसभा के पूर्व सांसद ने एक ट्वीट में कहा, “मणिपुर जल रहा है। यूरोपीय संसद भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा कर रही है। प्रधानमंत्री ने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा है। इस बीच, राफेल ने उन्हें बैस्टिल…

#PlacesOfWorshipAct : Places Of Worship Act पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, दिया 31 अक्टूबर तक समय

न्यूज़ डेस्क (दिल्ली) । सुप्रीम कोर्ट में प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट-1991 की सुनवाई टल गयी है। Supreme Court ने उपासना स्थल अधिनियम, 1991 के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर केंद्र को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया है।खबरों के अनुसार केंद्र ने कहा है कि वह इस एक्ट को लेकर विचार कर रही है कि क्या इसे वापस लिया जा सकता है? प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट कहता है कि 15 अगस्त, 1947 को विद्यमान उपासना स्थलों का धार्मिक स्वरूप वैसा ही…