इस्लामाबाद। पाकिस्तानी नौसेना ने शनिवार (25 अप्रैल) को उत्तरी अरब सागर में पोत-रोधी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। नौसेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल अर्शीद जावेद ने एक बयान में कहा कि नौसेना प्रमुख एडमिरल जफर महमूद अब्बासी मिसाइलों के परीक्षण के वक्त मौजूद थे। बयान के मुताबिक, ”जहाज को निशाना बनाने वाली मिसाइलों को समुद्र तल पर युद्धपोतों और विमानों से दागा गया।” अधिकारी ने बताया कि मिसाइल परीक्षण का सफल प्रदर्शन पाकिस्तान की नौसेना की परिचालन क्षमता और सैन्य तैयारियों का प्रमाण है।…
श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय
Corona Alert : एक से अधिक बार हो सकता है कोरोना संक्रमण, WHO ने इम्यूनिटी पासपोर्ट को लेकर चेताया
ब्लूमबर्ग,संयुक्त राष्ट्र। यदि आपको कोरोना संक्रमण हुआ और आप ठीक हो गए हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अब बचाव की आवश्यकता नहीं है। कोरोना संक्रमण एक से अधिक बार भी हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को मात दे चुके लोगों के लिए इम्यूनिटी पासपोर्ट या रिस्क फ्री सर्टिफिकेट जारी करने का विरोध करते हुए चेतावनी दी है। WHO ने 24 अप्रैल को जारी बयान में कहा, ”अभी कोई सबूत नहीं है कि जो लोग कोविड-19 से रिकवर हो गए और उनके…
अमेरिकी विदेश मंत्री की धमकी, कहा- चीन को वैश्विक अर्थव्यवस्था बर्बाद करने की कीमत चुकानी होगी
वाशिंगटन। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के लिए चीन को दोष देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि उसने अपने पास उपलब्ध सूचना साझा न कर वैश्विक तथा अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए “बड़ी चुनौती” उत्पन्न की है और सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी को इसकी “कीमत चुकानी होगी।” चीन को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के अपने तरीके में पारदर्शिता नहीं दिखाने के कारण दुनिया भर के देशों से आलोचना झेलनी पड़ रही है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी 190,870 से अधिक लोगों की जान ले चुकी है।…
माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक बिल गेट्स ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ, बोले- कोरोना से भारत को बचाने के लिए आपके प्रयास सराहनीय
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के संस्थापक बिल गेट्स ने PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कोरोना महामारी के खिलाफ भारत के प्रयासों के लिए उनकी तारीफ की है। उन्होंने अपने पत्र में PM मोदी के नेतृत्व और कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है। उन्होंने कहा, ‘मैं कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए आपके नेतृत्व के साथ-साथ आपकी और आपकी सरकार के सक्रिय कदमों की सराहना करता हूं। देश में हॉटस्पॉट चिह्नित करने और लोगों…
चीन ने ठुकराई वुहान जाने देने की अमेरिका मांग, कहा- हम पीड़ित हैं, अपराधी नहीं
बीजिंग। चीन ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस मांग को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए एक अमेरिकी दल को वुहान में एंट्री की अनुमति दी जाए। चीन ने ट्रंप की मांग खारिज करते हुए कहा कि वह भी अन्य देशों की तरह कोरोना वायरस का ”पीड़ित है, अपराधी नहीं।” अमेरिका ने जांच शुरू की है कि क्या यह घातक वायरस वुहान के इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से निकला था। ट्रंप की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते…
महा लॉकडाउन से उभरने के बाद भारत सबसे तेज वृद्धि वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बनेगा : अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
संयुक्त राष्ट्र। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अनुमान जाहिर किया है कि भारत इस साल कोरोनावायरस महामारी के कारण मंदी के बीच फंसी दुनिया में सबसे तेज वृद्धि करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बनेगा। IMF ने हालांकि भारत की विकास दर घटाकर 1.9 प्रतिशत कर दिया है। IMF की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ द्वारा मंगलवार को जारी विश्व आर्थिक परिदृश्य (Weo) रिपोर्ट में उम्मीद जाहिर की गई है कि भारत अगले वित्त वर्ष में 7.4 प्रतिशत वृद्धि दर के साथ वापसी करेगा, जो जनवरी अपडेट में अनुमानित दर से अधिक है।…
कोविड-19 : अमेरिक में कोरोना वायरस से एक दिन में 2,228 लोगों की मौत के बाद, डोनाल्ड ट्रम्प ने WHO की फंडिंग रोकी
न्यूयार्क। अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहां इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही रहा है और मौतों का सिलसिला भी जारी है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में रिकॉर्ड 2,228 लोगों की मौत हुई। President @realDonaldTrump is halting funding of the World Health Organization while a review is conducted to assess WHO's role in mismanaging the Coronavirus outbreak. pic.twitter.com/jTrEf4WWj0 — The White House 45 Archived (@WhiteHouse45) April 14, 2020 इसी बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने…
कोविड-19 : WHO ने की भारत में लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले की सराहना
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी के भारत में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के फैसले की विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सराहना करते हुये कहा है कि भारत की यह पहल कोरोना को परास्त करने के लिये समय से उठाये गये कठोर कदम का परिचायक है। PM मोदी द्वारा 25 मार्च को लागू किये गये लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई तक करने की घोषणा की गई है । WHO की क्षेत्रीय निदेशक डा पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, ”कोरोना को रोकने के लिये, समय से किये गये…
कोविड-19 : सरकारें मीडिया को इस वक्त आवश्यक सेवा के तौर पर पहचानें और समर्थन दें।” : यूनेस्को
पेरिस। यूनेस्को ने कोविड-19 संबंधी ‘गलत सूचनाओं की महामारी’ को रोकने के लिए सभी सरकारों को समाचार मीडिया को “आवश्यक सेवा” के तौर पर मान्यता देने और उसका समर्थन करने को कहा है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) में संचार एवं सूचना संबंधी नीतियों एवं रणनीतियों के निदेशक गाय बर्जर ने यूएन न्यूज के साथ साक्षात्कार में कहा, “ऐसा बमुश्किल कोई इलाका बचा होगा जहां कोविड-19 संकट के संबंध में गलत सूचनाएं नहीं पहुंची होंगी, ये कोरोना वायरस की उत्पत्ति से लेकर, अप्रमाणित बचाव उपाय एवं ‘इलाज’…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को मिली अस्पताल से छुट्टी, कोरोना वायरस हारा जीते जॉनसन
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना के खिलाफ ‘व्यक्तिगत लड़ाई’ जीत ली है। एक सप्ताह तक अस्पताल में चले इलाज के बाद उन्होंने कोरोना को हरा दिया है। उन्हें तीन दिन तक आईसीयू में भी रखना पड़ा था। रविवार को जॉनसन को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि अभी वह तुरंत ऑफिस नहीं जॉइन कर पाएंगे। It is hard to find the words to express my debt to the NHS for saving my life. The efforts of millions of people across this country to stay home are…
