वाशिंगटन। विश्व बैंक ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जबर्दस्त झटका दिया है। इससे देश की आर्थिक वृद्धि दर में भारी गिरावट आएगी। विश्व बैंक ने रविवार को ‘दक्षिण एशिया की अर्थव्यवस्था पर ताजा अनुमान: कोविड-19 का प्रभाव’ रिपोर्ट में कहा है कि 2019-20 में भारतीय अथव्यवस्था की वृद्धि दर घटकर पांच प्रतिशत रह जाएगी। इसके अलावा 2020-21 तुलनात्मक आधार पर अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में भारी गिरावट आएगी और यह घटकर 2.8 प्रतिशत रह जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 का झटका…
श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय
कोविड-19 : कोरोना से जूझ रहे अमेरिका और न्यूयॉर्क में मरे लोगों का कब्र में सामूहिक दफन, गवर्नर बोले- 9/11 के आतंकी हमले जैसी आपदा है कोरोना
न्यूयॉर्क। दुनिया के एक चौथाई से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीजों से जूझ रहे अमेरिका में अब तक 16700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें अकेले न्यूयॉर्क राज्य में कोविड 19 से मरे लोगों की संख्या 7000 से ज्यादा है। सिर्फ न्यूयॉर्क शहर में 5100 से ज्यादा मौत हुई है। ऐसे में न्यूयॉर्क में उन शवों को अब सामूहिक कब्र में दफनाया जा रहा है जिनकी डेड बॉडी को कोई क्लेम नहीं कर रहा है। न्यूयॉर्क सिटी के हार्ट आइलैंड से ऐसे ही एक सामूहिक कब्र दफन की…
कोविड-19 : कोरोना महामारी की वजह से दुनिया 1930 की महामंदी के बाद देखेगी सबसे खराब आर्थिक संकट, 170 देशों में घटेगी प्रति व्यक्ति आमदनी: IMF
नई दिल्ली। दुनियाभर के देश कोरोना वायरस के प्रकोप से घिरे हुए हैं। इस बीच अंतरार्ष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक, क्रिस्टालिना जार्वीवा ने कहा है कि 1930 की महामंदी के बाद से दुनिया को सबसे खराब आर्थिक गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने गुरुवार को अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक विकास 2020 में तेजी से नकारात्मक हो जाएगा और 170 से अधिक देशों में इस वर्ष प्रति व्यक्ति आय वृद्धि नकारात्मक होगी। IMF प्रमुख ने कहा, ”हालांकि यह पहले से ही स्पष्ट है कि वैश्विक…
11 सप्ताह के लॉकडाउन से आजादी मिलते ही पटरी पर लौट रही जिंदगी, वुहान शहर छोड़कर जा रहे हजारों लोग
नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से फैली महामारी का कहर अब विश्व के लगभग हर एक देश में देखने को मिल रहा है। जबकि चीन के हालात अब संभल गए हैं। वुहान शहर से ही कोरोना वायरस की शुरुआत हुई जिसके बाद शहर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था लेकिन हालात सुधरने के बाद अब वुहान के लोगों को बाहर यात्रा करने की अनुमति दी जा चुकी है। चीन के अधिकारियों ने चरणबद्ध तरीके से वुहान शहर में जारी लॉकडाउन को खत्म किया। सर्वप्रथम लॉकडाउन में…
जापान में तेजी से फैलते कोरोना वायरस संक्रमण के चलते PM आबे ने की आपातकाल की घोषणा
नई दिल्ली। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के बाद मंगलवार को तोक्यो और देश के छह अन्य हिस्सों में एक महीने के लिए आपातकाल की घोषणा की। आबे ने मंगलवार को कहा, ‘‘ऐसे हालात बन रहे हैं जो लोगों के जीवन और अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। मैं आपातकाल की घोषणा करता हूं।’’ यह कदम दुनिया के विभिन्न देशों में लागू लॉकडाउन से कुछ कम सख्त है लेकिन स्थानीय गवर्नरों को लोगों से…
कोविड-19 : कोरोना वायरस का निदान तलाशने के लिये 10 अप्रैल से आनलाइन सम्मेलन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से भारत के समक्ष कौन से चुनौतियां खड़ी होने वाली है और उनका निदान क्या हो सकता है। इस बारे में अमेरिका के सिलाकॉन वैली स्थित एक न्यास ने दस अप्रैल को कोड- 19 नाम से 72 घंटे तक चलने वाला आनलाइन सम्मेलन आयोजित किया है। फाउंडेशन की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस हैकाथॉन में 3,000 से अधिक शोधकर्ता, विचारक भागीदारी करेंगे। इस विचार विमर्श से जो भी परिणाम सामने आयेगा उससे भारत के समक्ष कोविड- 19 के मौजूदा दौर में और उसके बाद…
चीन की अहसानफरामोशी देख दुनिया हैरान-परेशां, कोरोना से लड़ने को इटली से दान में मिला PPE सामान उसी को बेचा
बीजिंग। दुनिया की आधी आबादी को लॉकडाउन ने घर दिया और 183 देशों में 12 लाख से ज्यादा मरीज और 70 हजार से ज्यादा मौत की सूत्रधार कोरोना वायरस बीमारी की शुरुआत जिस चीन से हुई, उसकी इटली से अहसानफरामोशी से ग्लोबल लीडर्स हैरान हैं। चीन में कोविड 19 बीमारी के मामले दिसंबर में शुरू हुए थे और जब इसका असर इटली समेत यूरोप के किसी देश पर नहीं था तब इटली ने उदारता दिखाते हुए कोरोना से मुकाबले के लिए चीन को पीपीई यानी पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स की बड़ी…
होटल में थूकने और कोरोना-कोरोना चिल्लाने पर सिंगापुर में एक भारतीय मूल के NRI को जेल
सिंगापुर। भारतीय मूल के सिंगापुर के व्यक्ति को कोरोना-कोरोना चिल्लाने और चांगी हवाईअड्डे पर होटल के फर्श पर थूकने को लेकर गुरुवार को दो माह जेल की सजा सुनाई गई। कोरोना वायरस से संबंधित मामले में सिंगापुर में सजा देने का यह अपनी तरह का पहला मामला है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 52 वर्षीय जसविंदर सिंह मेहर सिंह को तीन मार्च को लापरवाही भरा कृत्य करने और सार्वजनिक उपद्रव करने का दोषी करार दिया गया। मेहर सिंह ने क्राउन प्लाजा चांगी हवाईअड्डे होटल के अजुर रेस्त्रां में भोजनालय बंद…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कोरोना जांच पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री श्री मोदी ने लिखा, पिछले 24 घंटों में कुछ लक्षण नजर आए हैं और कोरोना वायरस की जांच पॉजिटिव आई है। कोविड-19 से संक्रमित होने के साथ ही उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि कोरोना के खिलाफ जंग में वे सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे और घर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्य करेंगे। Dear PM @BorisJohnson,…
G-20 VirtualSummit : कोरोना महामारी पूरे विश्व की समस्या है, हम सबको मिलकर लड़ना होगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। दुनिया कोरोना वायरस की महामारी का सामना कर रही है। इस बीच प्रधानमंत्री ने गुरुवार को शक्तिशाली जी-20 समूह का आह्वान किया कि वे वैश्विक समृद्धि और सहयोग के केंद्र में आर्थिक लक्ष्य के बजाय मानव को रखें। सरकारी सूत्रों ने बताया कि जी-20 समूह के नेताओं को वीडियो कांफ्रेंसके जरिए संबोधित करते हुए मोदी ने वैश्विक स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)जैसे संगठनों की क्षमता बढ़ाने के अलावा नया संकट प्रबंधन दिशानिर्देश और प्रक्रिया बनाने की वकालत की। The full address by @DrTedros…
