वाशिंगटन। दुनिया भर में तबाही मचा रही महामारी ने आखिर दुनिया के सबसे ताकतवर देश को शोक मनाने पर मजबूर कर दिया। अमेरिका में लगातार हो रही मौतों के चलते आंकड़ा 1 लाख के करीब पहुंच चुका है। जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि देश में 95,000 से भी अधिक लोगों की मौत हो जाने के शोक में अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज आगामी तीन दिन तक आधा झुका रहेगा। ट्रम्प ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘मैं कोरोना वायरस के कारण जान गंवा चुके अमेरिकियों की याद…
श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय
कराची एयरपोर्ट के पास पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट क्रैश, विमान में सवार सभी 107 लोगों की मौत
लाहौर। पाकिस्तान के कराची के रिहाइशी इलाके में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में यात्री और आठ क्रू मेंबर सहित 107 लोग सवार थे। मिल रही जानकारी के मुताबिक सभी लोगों की मौत हो गई। जिस कॉलोनी में जहाज गिरा वहां कई घरों और सड़क पर खड़े वाहनों में आग लग गई। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित मॉडल टाउन इलाके के निकट विमान लैंडिंग से ठीक पहले हादसे का शिकार हो गया। विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के…
कोविड-19: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन WHO 34 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड के चेयरमैन अध्यक्ष का कार्यभार संभाला
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को 34-सदस्यीय WHO कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हर्षवर्धन कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। हर्षवर्धन ने जापान के हिरोकी नकातानी का स्थान लिया है। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद अपनी टिप्पणी में हर्षवर्धन ने यह भी कहा कि…
ब्रिटेन का भारत को झटका, दाऊद के सहयोगी टाइगर हनीफ उर्फ़ (मोहम्मद हनिफ) के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया खारिज
लंदन। ब्रिटिश सरकार ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कथित सहयोगी टाइगर हनीफ के प्रत्यर्पण के लिए भारत का अनुरोध ठुकरा दिया है। ब्रिटेन के गृह विभाग ने यह पुष्टि की है। भारत में हनीफ गुजरात के सूरत शहर में 1993 में हुए दो बम विस्फोटों के मामले में वांछित है। हनीफ का पूरा नाम मोहम्मद हनिफ उमेरजी पटेल है और ग्रेटर मैनचेस्टर के बोल्टॉन के एक किराना दुकान में दिखने के बाद स्कॉटलैंड यार्ड ने प्रत्यर्पण वारंट के आधार पर उसे फरवरी 2010 में गिरफ्तार किया था। हनीफ (57)…
सोशल मीडिया पर इस्लाम विरोधी पोस्ट के कारण UAE में गई एक भारतीय की नौकरी
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (UE) में एक खनन कंपनी में काम करने वाले एक भारतीय को सोशल मीडिया पर इस्लाम विरोधी पोस्ट के कारण अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है। ‘गल्फ न्यूज’ के मुताबिक ब्रजकिशोर गुप्ता को बिना किसी नोटिस के नौकरी से हटा दिया गया। उसने फेसबुक पर अपने पोस्ट में भारतीय मुसलमानों को ”कोरोना वायरस फैलाने वाला और दिल्ली दंगों की तारीफ करते हुए इसे ”दैवीय न्याय” बताया था। बिहार के छपरा का निवासी गुप्ता रास अल खामैया शहर में खनन कंपनी स्टीविन रॉक के मुख्यालय में काम करता…
कंहा से फैला कोरोना वायरस और WHO की क्या रही भूमिका, सबकी जांच होना चाहिए 62 देशों के साथ भारत ने किया समर्थन
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कैसे फैला और कैसे इसका संक्रमण जानवर से इंसानों तक पहुंचा, इसकी जांच की मांग का भारत ने भी समर्थन किया है। साथ ही महामारी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से उठाए गए कदमों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए भी सहमति दी है। कल से शुरू होने जा रही WHO की वार्षिक बैठक के लिए प्रस्तावित ड्राफ्ट में यह बात कही गई है। कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत के बाद से पहली बार भारत ने आधिकारिक रूप से स्टैंड लिया है…
हम भारत और नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं, इस महामारी के लिये टीका विकास पर भी सहयोग कर रहे हैं। मिलकर हरायेंगे अदृश्य शत्रु को ! : राष्ट्रपति ट्रंप
वाशिंगटन। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोनाय संक्रमितों का आंकड़ा 85 हजार के करीब पहुंच गया है। इस तरह भारत संक्रमितों के मामले में चीन से आगे निकल गया है। दुनिया भर में जारी कोरोना संकट के बीच रिश्ते भी बन और बिगड़ रहे हैं। एक तरफ जहां अमेरिका की तरफ से चीन पर लगातार इस बीमारी को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने भारत की तरफ मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने…
Google ने की है ये खास पेशकश, Free में आप उठा सकते हैं इसका लाभ, यंहा पढ़े ……
सैन फ्रांसिस्को। Google ने अपनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग App Meet सभी के लिए पूरी तरह से मुफ्त कर दी है। कोई भी ईमेल एड्रेस के माध्यम से साइनअप कर इसे Meet Google App से शुरू कर सकते है। जी सूट के वाइस प्रेसिडेंट और जीएम जेवियर सोल्टरो ने कहा कि लोग जल्द ही मीट को सीधे अपने जीमेल अकाउंट में देखेंगे। उनके अनुसार, मार्च माह में एजुकेशन यूजर्स के लिए सभी जी सूट में मीट की उन्नत सुविधाओं को मुफ्त बनाने के बाद से प्रतिदिन 3 अरब (बिलियन) मिनट की वीडियो…
कोविड-19 : कोरोना लॉकडाउन से बढ़ रहे है Domestic violence के मामले, चिंता में WHO
लंदन। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के यूरोप कार्यालय के प्रमुख ने कहा है कि एजेंसी कोरोना वायरस महामारी के बीच बेल्जियम, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, स्पेन और अन्य देशों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के खिलाफ बढ़ती घरेलू हिंसा की खबरों को लेकर ‘‘बहुत चिंतित’’ है। डा. हांस क्लूगे ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि डेटा बहुत कम है लेकिन यूरोप में देशों में 60 प्रतिशत महिलाओं के घरेलू हिंसा से प्रभावित होने की जानकारी आ रही है और हेल्पलाइन नम्बरों पर की जाने वाली कॉल में पांच…
क्या वैश्विक महामारी कोरोना की आड़ में विश्व की कई सरकारें कर रही मनमानियां ? अभिव्यक्ति और प्रेस की आजादी पर भी खतरा
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना की मार दुनिया का लगभग हर एक देश झेल रहा है। जिसको रोकने को लिए सरकारों ने लॉकडाउन जारी किया और लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश भी दिया। इसी बीच कोरोना की आड़ में सत्ता के शीर्ष पर बैठे कुछ नेताओं ने असीमित अधिकारों का इस्तेमाल भी किया। जिन पर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। आलोचकों का कहना है कि सरकार कोरोना की आड़ में सत्ता की पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई है। तुर्की ने सोशल मीडिया पोस्ट के…
