इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने जासूसी के आरोप में नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग से दो अधिकारियों को निष्कासित किए जाने के भारत के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताने के लिए वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को सोमवार को तलब किया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय राजनयिक को “कड़ी आपत्ति” जताने के लिए तलब किया गया है और यह बताने के लिए कि नई दिल्ली में पाक उच्चायोग के दो अधिकारियों को निषिद्ध घोषित करने की पाकिस्तान निंदा करता है तथा उनके खिलाफ लगाए गए सभी “निराधार” आरोपों को खारिज करता…
श्रेणी: अंतर्राष्ट्रीय
ऑस्ट्रेलियाई PM स्कॉट मॉरिसन ने दी ‘स्कॉमोसा’ की दावत, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कोरोना को हराने के बाद साथ लेंगे समोसे का आनंद
न्यूज़ डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते में गर्मजोशी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बढ़ते सम्मान का पता उस तस्वीर से चलता है, जिसे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने रविवार को ट्विटर पर पोस्ट किया। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने समोसा की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ इसे साझा करना चाहेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने इस दावत को स्वीकार करने में देरी नहीं की। Connected by the Indian Ocean, united by the Indian Samosa! Looks delicious, PM @ScottMorrisonMP!…
डोनाल्ड ट्रम्प ने टाला G-7 सम्मेलन, भारत समेत अन्य देशों को करना चाहते हैं शामिल
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने G-7 को ‘‘पुराना’’ बताते हुए जून में व्हाइट हाउस में होने वाले इसके शिखर सम्मेलन को शनिवार को टालते की घोषणा की और विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के इस समूह में भारत और कुछ अन्य देशों को शामिल करने की मांग की। ट्रम्प ने फ्लोरिडा से वाशिंगटन डीसी जाते हुए एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों को बताया कि वह ‘‘इसे सितंबर तक स्थगित कर रहे हैं’’ और इसमें रूस, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया तथा भारत को शामिल किए जाने की योजना…
अमेरिका ने WHO की पहले फंडिंग रोकी, फिर तोड़ा नाता, जानें कैसे होती है WHO की फंडिंग, कौन-कौन देश देता है कितना पैसा?
वाशिंगटन। कोरोना के खिलाफ जंग में देशवासियों की एकजुटता को लेकर PM मोदी लगातार उसे सराह रहे हैं तो सुपर पावर अमेरिका कोरोना वायरस रोकने में नाकामी पर विश्व स्वास्थ्य संगठन पर अपना गुस्सा निकाल रहा है। कोरोना से अपने एक लाख से ज्यागा नागरिकों को खो चुके अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अपना नाता तोड़ लिया है। WHO की फंडिग रोकने के बाद अब अमेरिका ने संगठन के चीन के कब्जे में होने के आरोप लगाते हुए अपने संबंध भी तोड़ लिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ…
कोरोना वायरस चीन के द्वारा पूरे विश्व को दिया गया एक बहुत ‘बैड गिफ्ट’ है। यह ठीक नहीं है। : राष्ट्रपति ट्रंप
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एकबार कोरोना महामारी को लेकर चीन पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोरोना वायरस चीन के द्वारा पूरे विश्व को दिया गया एक बहुत ‘बैड गिफ्ट’ है। यह ठीक नहीं है। यह कोई पहला मौका नहीं है, जब प्रेसिडेंट ट्रंप ने चीन पर निशाना साधा है। इससे पहले भी उन्होंने कोरोना को चाइनीज वायरस करार दिया था। इसके लिए उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) पर भी पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। कल ही अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
6 जुलाई से Google खोलेगा अपने ऑफिस, सभी वर्कर को देगा 1 हजार डॉलर
सैन फ्रांसिस्को। Google ने अपने कर्मचारियों के लिए क्रमिक, चरणबद्ध तरीके से पुन: ऑफिस लौटने की तिथि 6 जुलाई निर्धारित की है। कंपनी ने साथ ही विश्व स्तर पर आवश्यक उपकरणों और ऑफिस फर्नीचर पर खर्च के लिए अपने प्रत्येक वर्कर को एक हजार डॉलर (लगभग 75 हजार रुपये) देने की घोषणा की। वर्तमान में सभी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। अल्फाबेट और Google के CEO सुंदर पिचाई ने कहा कि कंपनी 6 जुलाई से अन्य शहरों में और अधिक बल्डिंग्स खोलना शुरू कर देगी। श्री पिचाई ने…
पाकिस्तान फिर एक बार परास्त, UE में भारत को नीचा दिखाने की थी कोशिश
इस्लामाबाद। संयुक्त राष्ट्र में इस्लामोफोबिया के मुद्दे पर इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) के राजनयिकों के एक अनौपचारिक समूह के गठन की कोशिश में पाकिस्तान नाकाम साबित हुआ है। उसने भारत के खिलाफ बयान देकर अपनी कोशिश को सफल करना चाहा लेकिन उसकी इस कोशिश में संयुक्त अरब अमीरात (UE) और मालदीव ने मिलकर पलीता लगा दिया। ‘डॉन’ ने एक वरिष्ठ राजनयिक सूत्र के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। सूत्र की माने तो संयुक्त राष्ट्र में OIC देशों के राजनयिकों की एक वर्चुअल बैठक में संयुक्त राष्ट्र…
भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव पर ट्रंप की पेशकश, कहा- हम मध्यस्थता के लिए तैयार हैं
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह भारत और चीन की सेनाओं के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी गतिरोध के दौरान दोनों देशों के बीच जोर पकड़ते सीमा विवाद में मध्यस्थता करने के लिए ‘तैयार, इच्छुक और सक्षम’ है। ट्रंप ने पहले भारत और पाकिस्तान के बीच भी मध्यस्थता की पेशकश की थी, लेकिन नई दिल्ली ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। भारत का कहना है कि द्विपक्षीय संबंधों में तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है। ट्रंप ने आज सुबह ट्वीट…
6 फीट की सामाजिक दूरी नाकाफी, 20 फीट तक जा सकता कोरोना वायरस: रिसर्च में दावा
लॉस एंजिलिस। एक अध्ययन में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एक-दूसरे से छह फीट की दूरी का नियम नाकाफी है, क्योंकि यह जानलेवा वायरस छींकने या खांसने से करीब 20 फीट की दूरी तक जा सकता है। वैज्ञानिकों ने विभिन्न वातावरण की स्थितियों में खांसने, छींकने और सांस छोड़ने के दौरान निकलने वाली संक्रामक बूंदों के प्रसार का मॉडल तैयार किया है और पाया कि कोरोना वायरस सर्दी और नमी वाले मौसम में तीन गुना तक फैल सकता है। इन…
अपने घायल पिता को 1200 KM साइकिल पर बैठा कर लाने वाली ज्योति कुमारी के साहस को इवांका ट्रंप ने सराहा
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप ने बिहार की 15 वर्षीय बेटी ज्योति कुमारी की हिम्मत को सराहा है। ज्योति ने लॉकडाउन में हरियाणा के गुरुग्राम से बिहार के दरभंगा तक बीमार पिता को साइकिल पर बैठाकर 1200 किलोमीटर का सफर तय किया था। मामला सामने आने के बाद साइकलिंग फेडरेशन ने उसे ट्रायल के लिए बुलावा भेजा है। इवांका ने HT मीडिया समूह की वेबसाइट लाइव मिंट पर ज्योति के बारे में खबर पढ़ी, तो वे इसे शेयर करने से अपने आप को…
