छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के हित के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नवीन अंशदायी पेंशन योजना के तहत एनएसडीएल को अंतरित 17 हजार 240 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ सरकार को वापस करने के लिए पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण को निर्देशित करने का अनुरोध किया है, ताकि शासकीय कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के सुरक्षित भविष्य के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय का क्रियान्वयन किया जा सके। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में लिखा है- राज्य सरकार द्वारा एनपीएस ट्रस्ट तथा एनएसडीएल के…

Aadhar Card: आधार कार्ड को लेकर सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी, शेयर करने से बचने की दी सलाह

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को लेकर एक ए़डवाइजरी जारी की है। सरकार ने नागरिकों से कहा है कि वे दुरुपयोग को रोकने के लिए अपने आधार कार्ड की केवल नकाबपोश (मास्क्ड) प्रतियां ही किसी के साथ साझा करें। रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में सरकार ने कहा, “अपने आधार की फोटोकॉपी किसी व्यक्ति या संस्थान के साथ धड़ल्ले से साझा न करें क्योंकि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है।” सरकार ने इसका विकल्प बताते हुए सिर्फ नकाबपोश आधार ही साझा करने की सलाह दी है। ज्ञात हो…

यासीन मलिक को सजा सुनाने वाले जज की सुरक्षा को लेकर सरकार चिंतित, दी जाएगी Y श्रेणी की सिक्योरिटी !

नई दिल्ली। टेरर फंडिंग मामले में कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाने वाले विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। दरअसल, कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा की जम्मू-कश्मीर के नेता निंदा कर रहे हैं। ऐसे में विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है और जल्द ही उनकी सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह को वाई कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई जा सकती है। फिलहाल विशेष न्यायाधीश के पास एक्स कैटेगरी की…

वेश्यावृत्ति को लेकर SC का ऐतिहासिक आदेश, मर्जी से किया गया सेक्स वर्क गैरकानूनी नहीं

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सेक्स वर्कर्स को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस बलों को सेक्स वर्कर्स और उनके बच्चों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और मौखिक या शारीरिक रूप से दुर्व्यवहार नहीं करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने कई निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस देश में सभी व्यक्तियों को जो संवैधानिक संरक्षण प्राप्त हैं, उसे उन अधिकारियों द्वारा ध्यान में रखा जाए…

WHO ने भारत की दस लाख महिला आशा स्वयंसेवकों को सम्मानित किया

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा| विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को भारत की 10 लाख महिला आशा स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। आशा स्वयंसेवकों को यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अभियान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया है। मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता या आशा स्वयंसेवक भारत सरकार से संबद्ध स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं जो ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करते हैं। भारत में कोरोना वायरस महामारी के चरम पर रहने के दौरान रोगियों का पता लगाने के लिए घर-घर…

होठों पर किस करना और प्यार से छूना अप्राकृतिक अपराध नहीं! बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

मुंबई। नाबालिग यौन शोषण के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने एक बड़ा बयान दिया है। आरोपी की याचिका पर कोर्ट ने कहा कि होठों को किस करना और प्यार से किसी को छूना आईपीसी की धारा 377 के तहत अप्राकृतिक अपराध नहीं है। इसके साथ ही न्यायमूर्ति अनुजा प्रभुदेसाई ने नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेश भी दे दिया है। ज्ञात हो कि आरोपी ने 14 साल के लड़के के साथ गंदी हरकत की थी जिसके…

भगवान बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, खुशी से झूम उठे देश-दुनिया के श्रद्धालु

देहरादून। श्रद्धालुओं के लिए आज यानि रविवार को बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुल गए हैं। मंदिर के कपाट सुबह 06:15 बजे खोले गए। यहां अब श्रद्धालु बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। मंदिर के कपाट खुलने की खुशी में वहां मौजुद भक्तों ने डांस भी किया। कोरोना महामारी के कारण 2 साल से यात्रा बंद रही जिसके कारण इस साल बड़ी तदाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस…

यूपी में हटाए गए एक लाख से अधिक लाउडस्पीकर, योगी आदित्यनाथ का आदेश- दोबारा नहीं लगने चाहिए, वरना….

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दावा किया कि राज्य में एक लाख से अधिक लाउडस्पीकरों को धार्मिक स्थलों से हटवाया जा चुका है। वहीं यह जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है कि लाउडस्पीकर दोबारा न लगने पाए। शनिवार शाम झांसी पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के साथ ही विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा की और दावा किया कि प्रधेश में अबतक एक लाख से अधिक लाउडस्पीकर उतरवाए जा चुके हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धार्मिक आयोजन धार्मिक स्थल के भीतर तक…

मिजोरम के इस शहर में नहीं बजाए जाते हॉर्न, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस संस्कृति की प्रशंसा

एजल। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को मिजोरम के दौरे के दौरान, एजल में हॉर्न नहीं बजाने की संस्कृति की प्रशंसा की और अन्य शहरों से भी इसका पालन करने का आग्रह किया। मिजोरम विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कोविंद ने कहा कि देश में साक्षरता की दर में दूसरे स्थान पर रहने वाला राज्य मिजोरम सही मायनों में उपलब्धियों की नई ऊंचाई छूने को तैयार है। उन्होंने कहा, “मुझे बताया गया कि यातायात अधिक होने के बावजूद एजल के लोग हॉर्न बजाने से बचते हैं। यह…

मस्जिद में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल मौलिक अधिकार नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, माइक पर अजान की इजाजत देने से इनकार

लखनऊ। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लाडस्पीकर से अजान की माँग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा है कि लाडस्पीकर से अजान देना मौलिक अधिकार नहीं है। इसको लेकर पहले ही कानून पास हो चुका है। जस्टिस विवेक कुमार बिड़ला और जस्टिस विकास बुधवार की खंडपीठ ने इरफान द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह बात कही। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के बदायूँ के रहने वाले इरफान ने एसडीएम तहसील बिसौली, जिला बदायूं द्वारा पारित एक आदेश को चुनौती देने के लिए उच्च न्यायालय का…