नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा कि अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी भारत में 3.5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि 3 जनवरी तक पंजाब के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ में 2 जनवरी तक भीषण शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत के इलाकों में रात से सुबह तक…
श्रेणी: बड़ी खबर
कोविड की नई लहर से यूरोप का हाल बेहाल, भारत को नहीं है खतरा?
नई दिल्ली। 28 दिसंबर को भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 9195 केस मिले हैं। कोरोना वायरस से रिकवरी रेट 98.4 फीसद है जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। कोविड के ओमिक्रोन वैरिएंट की बात करें तो भारत में अब तक 781 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसमें से 241 लोग रिकवर कर चुके हैं। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। 27 दिसंबर को भारत में कोरोना के 6531, 26 दिसंबर को 6987, 25 दिसंबर को 7189 केस रिपोर्ट हुए हैं। ये संक्रमण पहली नजर…
चुनाव वाले राज्यों को केंद्र की सलाह, कोविड टीकाकरण में तेजी लाएं
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को चुनाव वाले सभी पांचों राज्यों को पहली खुराक के लिए सभी पात्र आबादी के कोविड टीकाकरण में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने की सलाह दी कि जिन लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जानी थी, उन्हें जल्द दी जाए। चुनाव वाले पांच राज्यों में से उत्तराखंड और गोवा ने राष्ट्रीय औसत की तुलना में पहली और दूसरी खुराक के उच्च कवरेज की सूचना दी है, जबकि उत्तर प्रदेश, पंजाब और मणिपुर में कम कोविड टीकाकरण कवरेज की सूचना है। अब तक…
भारत अगले साल जनवरी में UNSC की आतंकवाद विरोधी समिति की करेगा अध्यक्षता
नई दिल्ली। भारत अगले साल जनवरी में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आतंक विरोधी समिति की अध्यक्षता करेगा। इससे पहले साल 2012 में भारत ने इस समिति की अध्यक्षता की थी। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आतंक विरोधी समिति का गठन 9/11 आतंकवादी हमले के तुरंत बाद किया गया था रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल की शुरुआत में भारत को सुरक्षा परिषद की तीन महत्वपूर्ण समितियों की अध्यक्षता करने के लिए कहा गया है। जिसमें तालिबान प्रतिबंध समिति, आतंकवाद विरोधी समिति और लीबिया प्रतिबंध समिति शामिल हैं।…
कोविड-19 : Omicron के बढ़ते संक्रमण को नहीं रोक सकते, केरल के कोविड एक्सपर्ट कमेटी के डॉक्टर ने खड़े किये हाथ, बूस्टर डोज पर मंथन जारी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के Omicron वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण को रोका नहीं जा सकता है। केरल में कोविड-19 संक्रमण को लेकर बनी विशेषज्ञों की एक कमेटी के चिकित्सक ने यह बात कही है। कमेटी में शामिल डॉक्टर डीएस अनिस ने यह भी बताया कि नए वेरिएंट के केस हर दो दिन में डबल हो जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी बातचीत में डॉक्टर अनिस ने कहा, ‘ग्लोबल ट्रेंड से यह पता चलता है कि 2-3 हफ्तों में ओमिक्रॉन के केस 1000 तक पहुंच जा रहे हैं और हो सकता है…
नितिन गडकरी का ऐलान, अगर फिर बनी भाजपा की सरकार तो अमेरिका जैसी होगी उत्तर प्रदेश की सड़कें
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकार्पण और शिलान्यास का दौर लगातार जारी है। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्र सरकार की ओर से कई परियोजनाओं का तोहफा भी राज्य को दिया जा रहा है। इन सब के बीच केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया कि यदि 2022 में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो वह राज्य की सड़कों को अमेरिका जैसा बना देंगे। दरअसल, नितिन गडकरी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर…
कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच धर्मातरण-रोधी विधेयक पारित
बेलगावी। कर्नाटक विधानसभा ने गुरुवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच धर्मातरण विरोधी विधेयक पारित किया। विधेयक पर चर्चा के लिए दिन आरक्षित किया गया था। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने यहां सुवर्ण सौध में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, “धर्मातरण विरोधी विधेयक संवैधानिक और जनहितैषी है।” उन्होंने कहा, “विधेयक पर अपने विचार प्रस्तुत करने के बजाय विपक्षी नेताओं ने राजनीतिक भाषण देने का विकल्प चुना। वास्तव में, विधेयक लाने की तैयारी पहले के कांग्रेस शासन के दौरान ही की गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री…
ओमिक्रॉन के खतरे से इलाहाबाद हाई कोर्ट भी चिंतित, PM मोदी और निर्वाचन आयोग से की चुनाव टालने की अपील
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्ता के लिए चुनावी संघर्ष जारी है। 2022 के चुनाव को लेकर तमाम पार्टियां अपना पूरा दम लगा रही हैं। रैलियां हो रही हैं, भीड़ जुट रही है। ऐसे में जनता ओमीक्रोन से संक्रमित न हो जाए इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनावी रैलियों को लेकर बड़ी बात कही है। हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री और चुनाव आयुक्त से ओमीक्रोन की दहशत को देखते हुए यूपी में चुनावी रैलियां जनसभा पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी…
Christmas Day 2021 : 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस डे? जानें महत्व
धर्म डेस्क। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। क्रिसमस डे का सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। इस दिन को खास बनाने के लिए सभी लोग अपने- अपने हिसाब से तैयारियां करते हैं। क्रिसमस के साथ कुछ मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं। क्रिसमस डे (Christmas Day) के दिन सैंटा क्लॉज का बच्चे बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। दरअसल सैंटा क्लॉज क्रिसमस के दिन बच्चों के लिए कई सारे गिफ्ट लेकर आता है। सैंटा क्लॉज को एक देवदूत की तरह माना जाता है। यह भी कहा जाता…
पाकिस्तान के 160 सांसद नहीं दे रहे हैं टैक्स, रिटर्न भी नहीं किया दाखिल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 35 अरब रुपये (20 करोड़ डॉलर) से अधिक की संपत्ति रखने वाले 160 से अधिक सांसद या तो आयकर का भुगतान नहीं कर रहे हैं या संघीय राजस्व बोर्ड (एफबीआर) के पास अपना पंजीकरण ही नहीं कराया है। बृहस्पतिवार को आई एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया। जियो न्यूज के मुताबिक, नेशनल असेंबली और प्रांतीय सरकार के सदस्यों सहित देश के 1,170 विधायी सदस्यों में से 161 कर कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं। इनमें से 103 सांसदों ने आकलित करों का भुगतान नहीं किया…
