रायपुर। प्रदेश में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इसी तरह उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव सरगुजा, पंचायत, ग्रामीण विकास एवं स्कूल शिक्षा…
श्रेणी: बड़ी खबर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम सेम्हरादैहान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सेम्हरादैहान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान ठाकुर प्यारे लाल सिंह उद्यान में पौधरोपण किया। उन्होंने ठाकुर प्यारे लाल सिंह के परिवारजनों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक मोहला-मानपुर इन्द्रशाह मंडावी, राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल, समाज सेवी पदम कोठारी,…
समतामूलक समाज के निर्माण में मिनीमाता का योगदान अविस्मरणीय- मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित शहीद स्मारक भवन में आयोजित मिनीमाता स्मृति दिवस एवँ प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, राजश्री सद्भावना समिति एवं समस्त सतनामी समाज रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर सतनामी समाज बहुल हर विकासखण्ड में मॉडल जैतखाम के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में सामाजिक उत्थान की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सतनामी समाज के 11 महिलाओं को प्रतीक स्वरूप सम्मानित भी किया। साथ…
#ParamaEkadashi: परमा एकादशी पर बन रहा है खास संयोग, इस दिन बस कर लें ये अचूक उपाय, अपनाने से मिलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति
घर्म डेस्क (Bns)। सनातन धर्म में एकादशी का खासा महत्व है। कष्ट निवारण के लिए इस दिन को सबसे उत्तम माना जाता है। प्रत्येक माह में दो एकादशी आती है। एक कृष्णपक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष में। यानी वर्ष भर मे 24 एकादशी। वहीं अधिकमास की दूसरी एकादशी 12 अगस्त को है। इसे परमा एकादशी कहा जाता है। इस व्रत रखने से दुख, दरिद्रता की समाप्ति होती है। 12 अगस्त को अधिकमास की दूसरी एकादशी है। इसे परमा एकादशी बोलते हैं। प्रत्येक एकादशी का अपना महत्व है। मगर परमा एकादशी…
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह का देश की आजादी के लिए अविस्मरणीय योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम डुमरडीहकला में आयोजित किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल हुए। किसान-मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम में 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपए की लागत के 112 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 57 करोड़ 37 लाख 78 हजार रूपए की लागत के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 36 करोड़ 23 लाख 97 हजार रूपए की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा शासन की संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 538 हितग्राहियों को 1 करोड़ 16…
कंपोजिट इंडोर फायरिंग रेंज ‘लक्ष्य’: सुरक्षा और शांति बनाए रखने में पुलिस सेवा की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के माना स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आधुनिक कंपोजिट इंडोर फायरिंग रेंज ‘लक्ष्य’ का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान पुलिसिंग सेवा को और बेहतर बनाने के लिए नवीन पुलिस वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए आधुनिक तकनीक तथा पुलिस सुविधाओं से युक्त साईबर थाना, महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न भवनों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अुनसार फायरिंग रेंज ‘लक्ष्य’ का निर्माण 6.67 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है, इससे छत्तीसगढ़ पुलिस को उत्तम और बेहतर…
Sadak Suraksha Saptah: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ़-2023
रायपुर। अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क सुरक्षा जन जागरूकता के लिये आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में सहभागिता हेतु अनेक फिल्म निर्माताओं/गणमान्य नागरिको के अनुरोध पर, वर्षा ऋतु में फिल्म निर्माण मे होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए, फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ़ 2023 में पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 से बढ़ाकर 17 अगस्त 2023 तथा फिल्म प्रविष्टि की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2023 से बढ़ाकर 19 अगस्त 2023 की गई है। उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में अब तक…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र, छात्रों को 12 प्रतिशत जीएसटी से मुक्त करने का किया अनुरोध
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर जीएसटी प्राधिकरण द्वारा पेईंग गेस्ट के रूप में रूम में एवं हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के किराए पर 12 प्रतिशत जीएसटी के अतिरिक्त भार से मुक्त करने के संबंध में बात रखी है। मुख्यमंत्री ने इस पत्र में लिखा है कि जीएसटी अग्रिम निर्णय प्राधिकरण द्वारा हाल ही में 12 प्रतिशत जीएसटी भुगतान के आदेश से गरीबों व निम्न मध्यम वर्ग के पालकों के लिए 12 प्रतिशत जीएसटी के अतिरिक्त भार उठाने में अत्यंत कठिनाई…
Godhan Nyay Yojana: गोधन न्याय योजना को सिर्फ छत्तीसगढ़ नही बल्कि देश भर में मिल रही सराहना : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 73वीं किश्त के रूप में 15 करोड़ 29 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 14-31 जुलाई 2023 तक गौठानों में गोबर विक्रय करने वाले ग्रामीण पशुपालक किसानों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए तथा गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 9 करोड़ 69 लाख रूपए की राशि जारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत तीन वर्षों में गोधन न्याय…
छत्तीसगढ़ सरकार युवा ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए लगातार काम कर रही: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। युवाओं से भेंट-मुलाकात के दौरान युवा मुझे बताते है कि उन्हें कोडिंग आती है, एप बनाना आता है। हमारी पीढ़ी के लोगों को यह बात चकित कर सकती है, लेकिन आज की सच्चाई यही है। तकनीकी रूप से हम बहुत आगे बढ़ चुके है और इसका दायरा भी बढ़ रहा है। छोटे शहरों, कस्बों से लेकर गांवों तक युवा नई तकनीक के बारे में लगातार अपडेट रहते है और स्मार्टली सारे काम करते है। यह खुशी की बात है कि कोड-ए-थान के इस कार्यक्रम में आज स्वामी आत्मानंद शासकीय…
