भेंट-मुलाकात-अभिनव पहल : मुख्यमंत्री जिन ग्रामीणों के बने थे पहुना, वे ग्रामीण बने मुख्यमंत्री के पहुना

रायपुर। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की विधानसभाओं में लोगों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति जानी थी। साथ ही विधानसभा क्षेत्र के ही ग्रामीण परिवारों के साथ भोजन भी किया था। इन ग्रामीण परिवारों ने पारंपरिक तरीकों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया था और उनसे भोजन के दौरान सुख-दुख की चर्चा की थी। मुख्यमंत्री ने इन ग्रामीण परिवारों को अपने घर भोज पर आमंत्रित किया। पिछली बार जिन ग्रामीणों के पहुना मुख्यमंत्री बने थे, वे ग्रामीण अब मुख्यमंत्री के पहुना…

History of Golgappa: महाभारत काल से जुड़ा है गोलगप्पों का इतिहास, क्या जानते है, सबसे पहले किसने ने बनाई थी पानी पुरी ! यहाँ पढ़े…….

न्यूज़ डेस्क (BNS)। गोलगप्पे का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। शायद ही कोई ऐसा हो जो पानी पुरी का शौकीन न हो। इसे अलग अलग जगहों पर अलग अलग नाम से पुकारा जाता है। इसे कहीं फुल्की तो कहीं इसे गुपचुप भी कहा जाता है। इसका स्वाद हर किसी की जुबान पर चढ़ा रहता है। ये भारत में सबसे अधिक पसंद किए जाना वाला स्ट्रीट फूड है, लेकिन क्या आपको पता है गोलगप्पे का इतिहास महाभारत से जुड़ा हुआ है। कुछ ग्रंथों में…

मुख्यमंत्री श्री बघेल की पहल पर गोटुल रच्चा समिति को विदेश भ्रमण का मिला महत्वपूर्ण अवसर, CM से मुलाकात कर साझा किया अध्ययन का अनुभव

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश के कांकेर जिले के आदिवासी बहुल अंतागढ़ के गोटुल रच्चा समिति को इंडोनेशिया के भ्रमण का महत्वपूर्ण अवसर मिला। अध्ययन भ्रमण पर गए समिति के सदस्यों का यह सफर इतना रोचक और अनुभव भरा था कि वे वापस लौटते ही मुख्यमंत्री से विधायक श्री अनूप नाग के नेतृत्व में सीधे मुलाकात करने पहुंचे और अपने अनुभवों को सहजता के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान सदस्यों ने उन्हें यह खुशी-खुशी बताया कि प्रदेश से बाहर की यात्रा हमारे…

अजब -गजब : इन देशों में अंडरगारमेंट्स को लेकर अजीबोगरीब कानून, जिसे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान …….

न्यूज़ डेस्क। कई शहरों में ऐसे कानून हैं, जो भारत के हिसाब से काफी अजीब हैं। सड़क के नियमों के भी हर देश में अलग-अलग कानून होते हैं, जो भारतीयों को काफी अलग लग सकते हैं। ऐसे कई देशों में अंडरगारमेंट्स पहनने को लेकर अजीबोगरीब कानून हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ऐसे में जानते हैं अंडरगारमेंट्स को लेकर दुनिया भर में क्या-क्या कानून हैं, क्योंकि अगर आप वहां जाते हैं तो आपको इन नियमों का ध्यान रखना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको…

चीते का परिवार बढ़ाने मादा से कराया मिलन, प्यार में हिंसक चीतों ने दक्षा की ली जान

न्यूज़ डेस्क। कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत हो गई है। अब मादा चीते दक्षा की जान चली गई है। पिछले करीब 40 दिनों में तीन चीतों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस बार वजह कुछ अलग है। दो चीतों की बीमारी से मौत के बाद अब सहवास के दौरान आपसी संघर्ष में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चीतों के मिलान के दौरान नर चीता मादा पर हिंसक हो गया और इसी वजह से दक्षा की जान चली गई। दक्षा…

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में शासकीय नौकरियों में भर्ती का सिलसिला तेजी से शुरू: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य शासन का यह प्रयास है कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर तेजी से भर्तियां हों। युवाओं को शासकीय सेवा में काम करने का अवसर मिले। कोर्ट के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ में शासकीय नौकरियों में भर्ती का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। विभिन्न विभागों द्वारा नई भर्ती के लिए लगातार विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं, इसी प्रकार जहां चयन प्रक्रिया पूरी हो गई, वहां नियुक्ति आदेश जारी किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय…

छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग को मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित स्कॉच सिल्वर अवार्ड

रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग को छत्तीसगढ़ के ‘‘प्रोजेक्ट असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन‘‘ को देश की प्रतिष्ठित स्कॉच सिल्वर अवार्ड प्रदान किया गया है। विभाग को यह अवार्ड देश के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के साथ प्रतियोगिता करते हुए कई चरणों की प्रस्तुतिकरण, वोटिंग एवं उपलब्धियों के कारण प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने विभाग के अधिकारियों को कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उच्च शिक्षा के स्तर की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नैक के द्वारा निर्धारित विभिन्न…

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरकारी नौकरी में भर्ती का सिलसिला लगातार जारी, अधिकारी के 366 पदों के लिए विज्ञापन जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सरकारी नौकरी में भर्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण अधिकारी के 366 रिक्त पदों के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से इन पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 मई को सुबह 10 बजे शुरू होगी। गौरतलब है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा…

वाई-फाई सुविधा से लैस होंगे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क को वाई-फाई सुविधा से लैस किया जाएगा, ताकि ये पार्क आर्थिक गतिविधियों के सक्रिय केन्द्र के रूप में विकसित हो सकें। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में गौठानों में बनाए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क और छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2023 की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में गोबर पेंट निर्माण की कम से कम एक इकाई की स्थापना की दिशा में तेजी…

महिला सम्मेलन पर विशेष: छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के नये आयाम

महिलाओं को सशक्त बनाना है तो स्वास्थ्य-शिक्षा के साथ-साथ उन्हें अधिकार और आगे बढ़ने के सुरक्षित अवसर देने होंगे। उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए नये रास्ते बनाना भी जरूरी हैे। इसी सोच के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने के साथ उनके स्वावलंबन की नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर महिलाओं की रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने के साथ उनकी सृजन क्षमता को स्थानीय संसाधनों के साथ जोड़ा गया है। महिलाओं की व्यक्तिगत, सामाजिक और आर्थिक स्थिति से जुड़ा यह दृष्टिकोण उनके…