बीज निगम के जिला प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस

0

बीज निगम के जिला प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस

बेमेतरा। कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने कल बेमतरा स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। कलेक्टर के निरीक्षण में कई कर्मचारी अनुपस्थित थे। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने कृषि उपज मण्डी कार्यालय, बीज-निगम कार्यालय, मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला एवं उप संचालक पशुधन विकास विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया।

जिलाधीश श्री कावरे ने बीज निगम कार्यालय के जिला प्रबंधक श्री जे.सी. वर्मा के अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह कृषि उपज मण्डी, मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला एवं उप संचालक पशुधन विकास विभाग के उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। कलेक्टर द्वारा अवलोकन के दौरान कई कर्मचारियों के उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं होना पाया गया। कलेक्टर को पिछले कुछ दिनों से कर्मचारियों के विलंब से दफ्तर आने तथा कार्यालय आने के पश्चात सीट से गायब रहने की शिकायतें मिली थी। इससे आम नागरिकों को असुविधा हो रही थी। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर ड्îूटी में आने के निर्देश दिए है अन्यथा उनके खिलाफ शासकीय कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी कलेक्टर ने दी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों