मंत्री के नाम पर फोन, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

0

मंत्री के नाम पर फोन, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

प्रतापपुर। स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव की फोटो ट्रू कॉलर के प्रोफाइल में लगाकर एक नंबर से धमकी देने का मामला सामने आया है. मोबाइल नम्बर 6260802262 का उपयोग करने वाले ने अपना नाम टीएस सिंहदेव दर्ज कराया था. इस नंबर से जब भी कोई कॉल जाती थी तो टीएस सिंहदेव का नाम व प्रोफाइल में फोटो नजर आता था. कॉल उठाने वाला शख्स खुद को टीएस सिंहदेव के यहां काम करने की बात कहकर धमकाता था. मामला जानकारी में आने पर अंचल ओझा नाम के एक शख्स ने जो कि टीएस सिंहदेव के ऑफिस मे काम करता है, ने 14 मई को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है.मोबाइल नंबर प्रतापपुर निवासी सरफराज का है. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि सिम का उपयोग प्रतापपुर निवासी एक नाबालिग द्वारा किया है. पुलिस ने मामले में नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि सेहर आयुष खान भी अपने ट्रू कॉलर में टीएस सिंहदेव का फोटो उपयोग कर इसी तरह से उपयोग करता है. कई बार उसने फोन किया तब उन्हें पता चला.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों