The Dancing Elephant Family: परिवार संग झूमते-डांस करते हुए हाथी का Video हुआ वायरल, आप भी देखें

न्यूज़ डेस्क। हाथी राजा के बारे में हमने अपनी दादी-नानी की कहानियों ने ना जाने कितने मजेदार किस्से सुने हैं, धरती के इस विशालकाय जीव को लोग भगवान गणपति का अवतार मानते हैं तो कुछ की नजर में ये बहुत मस्त मौला जानवर है। हाथी के झूमने के किस्से तो आपने अक्सर सुने होंगे लेकिन उसे नाचते हुए देखना शायद ही किसी को देखना नसीब हुआ हो लेकिन सोशल मीडिया पर हो रहे एक वायरल वीडियो के देखकर आपकी ये दुर्लभ इच्छा जरूर पूरी हो जाएगी। दरअसल इन दिनों सोशल…

ममता बनर्जी के TMC में भगदड़ तेज, विधायकों के इस्तीफे का सिलसिला जारी, बीजेपी में शामिल हुए टीएमसी विधायक दीपक हलदर

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में भगदड़ तेज होती जा रही है। हालांकि TMC छोड़ने की शुरुआत बहुत पहले हो गई थी, लेकिन बीते दिसंबर में ममता बनर्जी के बेहद करीबी रहे पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद इसमें काफी तेजी आई है। अब डायमंड हार्बर से दो बार के विधायक दीपक हलदर TMC को झटका देकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। आज उन्होंने बारुईपुर की एक रैली में शुभेंदु अधिकारी…

महाराष्ट्र में 12 बच्चों को पोलियो खुराक के बजाय सैनिटाइजर पिलाया गया

यवतमाल। महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। राज्य के घाटानजी के कापसी-कोपारी गांव में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोलियो की खुराक के बजाय हैंड सैनिटाइजर पिला दिया गया। घटना का संज्ञान लेते हुए, सोमवार देर रात जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्राथमिक जांच के बाद तीन नर्सों को निलंबित कर दिया। यह घटना रविवार को हुई। 1 से 5 साल उम्र के 2,000 से ज्यादा बच्चे अपने माता-पिता के साथ सुबह शुरू किए गए राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के लिए एकत्र हुए थे।…

गलत सूचना फैलाए जाने की आशंका के चलते ट्विटर ने भारत में कई हाई-प्रोफाइल खातों को निलंबित किया

नई दिल्ली। ट्विटर ने सोमवार को किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान गलत सूचना फैलाए जाने की आशंका के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इशारे पर कई हाई-प्रोफाइल खातों को निलंबित कर दिया है। ट्विटर ने अभिनेता सुशांत सिंह, कारवां पत्रिका, किसान एकता मोर्चा, ट्रैक्टर2ट्विटर और कई अन्य राजनेताओं, किसान नेताओं, लेखकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित हाई-प्रोफाइल हस्तियों और संगठनों के कई खातों को निलंबित कर दिया। आईटी मंत्रालय और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछले हफ्ते ट्विटर को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत इन ट्वीट्स…

बजट पर लोगों को कंफ्यूज कर रही कांग्रेस, देश में वर्ल्ड स्टैंडर्ड की सड़कें बनेंगी : मंत्री नितिन गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को पेश हुए मोदी सरकार के आम बजट को क्रांतिकारी और ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा है कि इससे पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और 111 लाख करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्च र डेवलपमेंट की दिशा में कार्य होगा। जिससे प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। यह बजट देश को विकास के मोर्चे पर काफी आगे ले जाने वाला है। मोदी सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्रियों में से एक नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले पांच…

तेलंगाना के इस हॉस्पिटल ने मचाई ‘अंधेरगर्दी’, एक प्लेट इडली के वसूले 700 रुपये

हैदराबाद। यह तो सब जानते ही हैं कि कॉरपोरेट अस्पतालों में मामूली इलाज के लिए भी किस स्तर पर बिल वसूला जाता है। हाल ही में कोरोना महामारी के समय तो लोग जहां बीमारी से परेशान थे वहीं अस्पताल थे कि जिसने भी कदम रखा उसका अच्छा खासा बिल बनाकर ही भेजा। इस तरह कई अस्पतालों ने कोरोना के समय अच्छी कमाई की। कुछ अस्पतालों ने तो मरीजों के इलाज के लिए लाखों वसूले। वहीं यह आश्चर्य की बात है कि ऐसे पीड़ितों में सरकारी डॉक्टर भी शामिल थे। इससे…

शेयर बाजार: बजट का शेयर बाजार पर पॉजिटिव असर, दूसरी बार 50000 के पार सेंसेक्स, निफ्टी में 446 अंकों की तेजी

नई दिल्ली। बजट से उत्साहित शेयर बाजार में तेजी अभी भी जारी है। सेंसेक्स एक बार फिर 50,000 के स्तर को पार कर गया। अभी सेंसेक्स 1545 अंकों की तेजी के साथ 50145 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ये करीब 12 दिनों में दूसरी बार हुआ है जब सेंसेक्स ने 50,000 के स्तर को पार किया है। वहीं, निफ्टी 325 अंकों की तेजी के साथ 14,606.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कल बजट में घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने और शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों…

ढाबे पर रुका धाकड़ गर्ल कंगना का काफिला, सभी को पिलाई चाय, मध्य प्रदेश की जमकर की तारीफ

बैतूल (एम.पी.)। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों मध्य प्रदेश में धाकड़ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। सोमवार को वे सड़क मार्ग से बैतूल जिले के सारणी पहुंची, इस दौरान उन्होंने एक ढाबे पर चाय पीते हुए मध्य प्रदेश की जमकर तारीफ की। कंगना यहां 5 फरवरी से फरवरी से फिल्म की शूटिंग करेंगी। कंगना रनौत पचमढ़ी से सारणी तक सड़क मार्ग से पहुंची, इस दौरान नेशनल हाईवे 69 पर सुखतवा के पास स्थित एक ढाबे पर अपना काफिला रुकवाकर सभी को चाय पिलाई। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश…

बजट 2021-22: बजट पर बोले राहुल गांधी- देश की संपत्ति भी पूंजीपति दोस्तों को सौंप रही सरकार

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के बजट 2021 पर देशभर के दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता बजट की तारीफ कर रहे हैं वहीं, दूसरी ओर विपक्ष ने बजट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाओं की आलोचना की है। केंद्र की मोदी सरकार के बजट पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी रिएक्शन सामने आ गया है। राहुल गांधी ने बजट को लेकर अपने ट्वीट में मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।…

बजट 2021-22: 464 किमी लंबी रायपुर विशाखापत्तनम राजमार्ग परियोजना पर 2021-22 में शुरू होगा काम, 1.18 लाख करोड़ रु आवंटित

नई दिल्ली / विशाखापत्तनम। वर्ष 2021 – 22 में राजमार्गों के लिये परिव्यय आवंटन बढाकर 1.18 लाख करोड़ रूपये करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि प्रमुख राजमार्ग गलियारों और परियोजनाओं पर काम तेजी से पूरा किया जायेगा। छत्तीसगढ, ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश से गुजरने वाली 464 किमी की रायपुर-विशाखापत्तनम परियोजना पर काम 2021- 22 में शुरू होगा । राजमार्ग के लिये 2020 . 21 में आवंटन 91,823 करोड़ रूपये था जो बढाकर 1 . 01 लाख करोड़ रूपये किया गया था । वित्त वर्ष…