केरल के अलप्पुझा में दो समूहों के बीच हुई झड़प में RSS कार्यकर्ता की मौत

अलप्पुझा(केरल)। केरल के अलप्पुझा जिले में बुधवार रात को दो समूहों के बीच हुई झड़प में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि चेर्थला के पास नगमकुलनगरा इलाके में आरएसएस और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (Sdpi) के बीच हुई झड़प में संघ के कार्यकर्ता नंदू की मौत हो गई। एसडीपीआई इस्लामिक संगठन पीएफआई की राजनीतिक इकाई है। पुलिस ने बताया कि झड़प में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि, उसने मामले में अधिक जानकारी साझा…

पत्नी के द्वारा चाय बनाने से इनकार करना, उसपर हमले के लिए नहीं उकसाता: बॉम्बे हाईकोर्ट

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक ऐसे व्यक्ति की अपील को खारिज कर दिया जिसने 2013 में अपनी पत्नी पर हथौड़े से हमला करने के लिए दोषी ठहराया गया था। आपको बता दें कि इस हमले में उसकी मौत हो गई थी। महिला के पति को दस साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। सजा काट रहे पति ने कोर्ट से रियात की गुजारिश की। अपनी सजा में कमी की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि उसकी पत्नी ने उसके लिए चाय बनाने से इनकार कर दिया था। इस…

कंगना रनौत की ‘थलाइवी’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें- किस दिन सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित

मनोरंजन डेस्क। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बर्थ एनिवर्सरी पर फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म में कंगना रनौत जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का एक छोटा टीजर भी शेयर किया है। साथ ही बताया कि फिल्म 23 अप्रैल, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वीडियो में वॉइस ओवर सुनने को मिल रहा है, जिसमें कहा गया, ”फिल्मों में आई तो सिनेमा की तस्वीर बदल दी। पॉलिटिक्स में आकर तमिलनाडु की तकदीर बदल दी। अपनी…

राहुल गांधी की विभाजनकारी राजनीति पर बढ़ा विवाद, विदेश मंत्री जयशंकर ने ली जमकर क्लास

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की नजर में उत्तर भारतीय कम समझदार लगते हैं। मंगलवार को त्रिवेंद्रम में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दक्षिण और उत्तर भारत में अंतर को लेकर जो बात कही, उससे सियासी बवाल खड़ा हो गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित बीजेपी के तमाम नेताओं ने उनकी जमकर क्लास लगाते हुए विभाजनकारी मानसिकता वाला व्यक्ति करार दिया। दरअसल केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला के नेतृत्व में आयोजित ‘ऐश्वर्य यात्रा’ के समापन पर राहुल गांधी मंगलवार को…

असम में खोई जमीन वापस पाने के प्रयास में कांग्रेस, विधानसभा चुनाव के लिए चलाया जा रहा छत्तीसगढ़ मॉडल

न्यूज़ डेस्क। आगामी विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा भले ही पश्चिम बंगाल की हो रही हो लेकिन इससे सटे उत्तर पूर्व का असम भी चुनावी दृष्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां बीजेपी की कड़ी टक्कर कांग्रेस से है औऱ कांग्रेस ने इस लड़ाई को जीतने के लिए मुस्लिम समाज की राजनीति के बड़े चेहरे बदरुद्दीन अजमल को अपने साथ जोड़ लिया है। असम में अपना खोया किला वापस जीतने के लिए कांग्रेस जमीनी स्तर पर संगठन को धार देने की कवायद में लगी है। असम…

उत्तर प्रदेश में धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक पास, CM योगी बोले- टोपी देखकर ढाई साल के बच्चे ने कहा-ये देखो गुंडा, सदन में CM ने सुनाया किस्सा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र चल रहा है। आज धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक भी विधानसभा में पास हो गया। लेकिन सदन में योगी आदित्यनाथ का टोपी को लेकर दिया बयान सुर्खियों में रहा। सीएम योगी ने विधानसभा में कहा कि एक नई परिपाटी बन गई है कभी हमारी विधायिका को लोग ऐसा न मान ले कि ये कोई ड्रामा कंपनी है। कोई लाल टोपी, कोई नीली टोपी कोई हरा टोपी पहनकर के आकर.. एक नई परिपाटी शुरू हो गई है। ऐसा तो कभी नहीं होता था। ड्रामा पार्टी में…

UP सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, पंजाब बेशर्मी से कर रहा मुख्तार अंसारी का बचाव

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि पंजाब सरकार गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का ‘बेशर्मी’ से बचाव कर रही है। पंजाब ने अब तक अंसारी को उप्र को नहीं सौंपा है, जहां सांसद/विधायक की विशेष अदालत में उसके खिलाफ कई जघन्य अपराधों के मामले चल रहे हैं। अंसारी, कथित तौर पर जबरन वसूली के मामले में रूपनगर की जेल में बंद है। उप्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने पंजाब…

गुजरात में भगवा बयार, सभी छह नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा, बीजेपी की बल्ले-बल्ले

न्यूज़ डेस्क। रविवार को गुजरात में हुए 6 नगर निगमों के चुनाव में भाजपा की शानदार विजय हुई है। अहमदाबाद, भावनगर, सूरत, बड़ोदरा, जामनगर और राजकोट में भाजपा ने सभी नगर निगमों पर एक बार फिर से कब्जा कर लिया है। सूरत में तो भाजपा लगातार 30 वर्षों से सत्ता में है। सूरत में कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ हो गया है। यहां विपक्ष के रूप में आम आदमी पार्टी का उदय हुआ है। सूरत में आम आदमी पार्टी को 27 सीटें मिली हैं। इसी से गदगद अरविंद…

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम जहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड का मैच

खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच काफी ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि यह पहली बार होगा कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा स्टेडियम में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े किक्रेट स्टेडियम मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन 24 फरवरी को होगा। 1,10,000 क्षमता वाले स्टेडियम ने सभी को प्रभावित किया है। खबर के मुताबिक, गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) ने आयोजन स्थल पर अगले दो टेस्ट मैचों के लिए बिक्री पर लगभग 55,000 टिकट लगाए हैं। बता दें…

उत्तर प्रदेश की नयी सम्भावनाओं को उड़ान देगा यह बजट, बनेगी $1 ट्रिलियन इकॉनमी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिये सोमवार को पेश बजट को लोक कल्याणकारी, विकासोन्मुखी और सर्वसमाज के विकास को समर्पित बताते हुए कहा कि यह समाज के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बजट पेश किये जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने संवाददाताओं से बातचीत में प्रदेश के पहले पेपरलेस बजट के लिये वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के बीच देश के सबसे बड़े राज्य के लिए…