नई दिल्ली। राहुल गांधी को समझना चाहिए कि वे अब बच्चे नहीं रहे, संसदीय तजुर्बा के हिसाब से और पार्टी में मिले दायित्व और तरजीह के हिसाब से वे अब वरिष्ठ नेता बन चुके हैं, लेकिन देश को शर्मसार करने से बाज नहीं आते। देश में लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस की स्टाइल रही है। अब राहुल गांधी भी अपनी पार्टी की उसी स्टाइल को आगे बढ़ाने में लग चुके हैं। तभी तो केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों को आड़े हाथों लिया…
श्रेणी: बड़ी खबर
IT नियमों पर HC पहुंचा WhatsApp, सरकार ने कहा- निजता के अधिकार का सम्मान, गंभीर मामलों में देनी होगी जानकारी
नई दिल्ली। व्हॉट्सएप ने भारत सरकार के सोशम मीडिया गाइडलाइन के खिलाफ हाई कोर्ट का रूख किया है। व्हॉट्सएप की तरफ से कहा गया था कि उसकी ओर से किसी मैसेज को ट्रेस नहीं किया जा सकता है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जरूरत पड़ने पर व्हॉट्सएप को मैसेज का ओरिजिन की जानकारी देनी होगी। यानी मैसेज ट्रेस करना होगा। लेकिन व्हॉट्सएप की तरफ से मैसेज ट्रेस करने से साफ इनकार कर दिया गया। Ministry of Electronics & Information Technology asks all social media intermediaries compliance details over the new…
भारत में चीन जैसा अनुशासन संभव नहीं, हर 6 महीने में आएगी कोरोना की नई लहर: गुजरात हाई कोर्ट
अहमदाबाद। गुजरात हाई कोर्ट ने बुधवार को राज्य सरकार को सलाह दी कि कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी और चौथी लहर की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य ढांचे को बढ़ाया जाए। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि लोग फेस मास्क, सोशल डिस्टेंशिंग और सैनिटाइजेशन जैसे नियमों का पालन नहीं करने जा रहे हैं। जस्टिस बेला त्रिवेदी और भार्गव डी कारिया की डिवीजन बेंच ने यह भी कहा कि चीन जैसा अनुशासन भारत में लागू नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने गुजरात सरकार से किसी…
15 दिन में माफ़ी माँगो, वरना वसूलेंगे ₹1000 करोड़: IMA का बाबा रामदेव को नोटिस, कोरोनिल का विज्ञापन हटाने को भी कहा
न्यूज़ डेस्क। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और बाबा रामदेव के बीच का विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा। IMA उत्तराखंड ने बाबा रामदेव को 1000 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस में उनसे अपने बयान का खंडन कर लिखित और वीडियो के जरिए माफी की माँग की गई है। इसके लिए 15 दिनों का वक्त दिया गया है। नोटिस के अनुसार 15 दिन में माफी नहीं मॉंगने पर बाबा रामदेव से 1000 करोड़ रुपए की मॉंग की जाएगी। उनसे 76 घंटे के अंदर कोरोनिल के भ्रामक विज्ञापन…
ममता की करीबी महुआ मोइत्रा ने देश को बताया ‘सुसु पॉटी रिपब्लिक’, लोगों ने लगानी शुरू कर दी क्लास
न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी महुआ मोइत्रा ने भारत को ‘सुसु पॉटी रिपब्लिक’ बताकर देश का अपमानित करने का काम किया है। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्विटर ऑफिस में दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर ट्वीट करते हुए कहा, “हमारे सुसु पॉटी रिपब्लिक में आपका स्वागत है! गौमूत्र पियो, गोबर छिड़को और शौचालय में कानून के शासन को फ्लश करो। दिल्ली पुलिस ने ट्विटर को नोटिस जारी किया और बीजेपी के फर्जी दस्तावेज को मैनीपुलेटेड मीडिया बताने के सही तरीके के…
सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को यूजर्स सुना रहे हैं खरी-खोटी, जानिए क्यों कर रहे हैं ट्रोल
न्यूज़ डेस्क। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव आज सोशल मीडिया पर यूजर्स के गुस्से का शिकार बन रहे हैं। यूजर्स यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेख यादव को खरी-खोटी सुना रहे हैं। असल में दिल्ली में किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर किसान ‘काला दिवस’ मना रहे है। अखिलेश यादव ने किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा, लेकिन वे खुद निशाने पर आ गए। यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बहाकर अपना ख़ून-पसीना जो दाने पहुँचाता घर-घर‘काला दिवस’ मना रहा है,…
‘मिटा दिए गए CCTV सबूत, गवाह को नहीं किया गया पेश’: जानिए क्यों बरी हुए तरुण तेजपाल, सरकार पहुँची बॉम्बे HC
पणजी। हाल ही में गोवा की एक अदालत ने 8 साल पुराने यौन शोषण के मामले में ‘तहलका’ पत्रिका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को बरी कर दिया, जिसके बाद उन्होंने अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया। लेकिन, गोवा कोर्ट ने अपने जजमेंट में ये भी कहा है कि इस मामले की जाँच कर रहे पुलिस अधिकारी (IO) ने कई चूक किए और अभियोजन पक्ष महत्वपूर्ण साक्ष्यों को पेश करने में विफल रहा। यौन शोषण के इस मामले में अब इस फैसले के खिलाफ गोवा सरकार बॉम्बे हाईकोर्ट गई है।…
FIR रद्द करने पर राजी हुआ प्रशासन, ‘किसानों’ ने कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियाँ उड़ाते हुए मनाया जश्न: वीडियो वायरल
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने सोमवार (24 मई 2021) को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें ‘किसान’ नाचते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। बीकेयू ने कहा कि हिसार के फरीदपुर गाँव में तब से जश्न चल रहा है, जब से नगरीय प्रशासन ने किसानों के खिलाफ सभी एफआईआर को रद्द करने और उनके क्षतिग्रस्त वाहनों की मरम्मत करवाने के लिए हामी भरी है। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन ये तथाकथित किसान इसे लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं दिखाई दिए।…
CISF प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल को CBI निदेशक नियुक्त किया गया
नई दिल्ली । CISF के प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल को मंगलवार को दो साल के लिये CBI प्रमुख नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है। महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी जायसवाल फिलहाल केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक हैं। वह महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक भी रह चुके हैं। सीबीआई निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला का दो साल का कार्यकाल तीन फरवरी को पूरा हो गया था, तब से एजेंसी बिना नियमित प्रमुख के काम कर रही…
IPL को लेकर आई अच्छी खबर ! बचे हुए मैच UAE में होंगे, 10 अक्टूबर को फाइनल
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन पर ब्रेक लग गया था। दुनिया में क्रिकेट का सबसे प्रसिद्ध T20 लीग का 14 वां संस्करण एक बार फिर से शुरू हो सकता है। हालांकि इसको लेकर अब तक आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि 29 मई को बीसीसीआई की होने वाली अहम बैठक में इसको लेकर फैसला किया जा सकता है। सूत्र ने दावा किया है कि IPL का 14वां सीजन एक बार फिर से…
