फ्री वैक्सीन पर राहुल ने उठाए सवाल तो यूजर्स ने लगाई लताड़, कहा- नासमझ बच्चे की तरह न करें

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 जून को राष्ट्र के नाम संबोधन में घोषणा की कि 21 जून से भारत सरकार 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी भारतीय नागरिकों को मुफ्त टीका प्रदान करेगी। केंद्र सरकार टीके के उत्पादकों के कुल उत्पादन का 75 प्रतिशत खरीदेगी और राज्यों को मुफ्त मुहैया कराएगी। किसी भी राज्य सरकार को टीकों के लिए कुछ भी खर्च नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि अब तक करोड़ों लोगों को मुफ्त टीका मिल चुका है, अब इसमें 18 वर्ष वाले लोगों को जोड़ा जाएगा।…

मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए फंसा कर 12 महिलाओं का किया यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। नवी मुंबई पुलिस ने कम से कम 12 महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में 32 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। महेश उर्फ ​​करण गुप्ता के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी को सोमवार को मुंबई के मलाड इलाके से गिरफ्तार किया गया था।पुलिस पिछले चार महीने से आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने “उच्च शिक्षित महिलाओं” को लुभाने के लिए वैवाहिक वेबसाइटों पर कई फर्जी प्रोफाइल बनाए। ऐसी वेबसाइटों के माध्यम से महिलाओं से संपर्क करने के बाद, वह उनसे…

दक्षिण अफ्रीका: महात्मा गांधी की पड़पोती को चोरी और धोखाधड़ी के आरोप में 7 साल की जेल, 62 लाख की जालसाजी

न्यूज़ डेस्क। दक्षिण अफ्रीका में रह रही महात्मा गांधी की पड़पोती फर्जीवाड़े के आरोप में जेल भेज दिया गया। 56 साल की आशीष लता रामगोबिन को डरबन की एक अदालत ने उन्हें 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में सात साल जेल की सजा सुनाई है। सोमवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया जिसमें आशीष लता रामगोबिन को दोषी करार दिया गया। खुद को कारोबारी बताने वाली लता ने स्थानीय कारोबारी से धोखे से 62 लाख रुपये हड़प लिए। धोखाधड़ी का शिकार हुए एसआर महाराज ने बताया कि…

कोविड-19 वैक्सीनेशन: टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए सरकार की मदद करेंगे Tinder सहित कई Dating Apps, जानिए प्लान

लंदन। ब्रिटेन में टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए अब कई ऑनलाइन डेटिंग ऐप भी सहायता के लिए आगे आए हैं। इन ऐप के उपयोगकर्ता अपनी प्रोफाइल पर इस तरह के चिन्ह प्रदर्शित कर पाएंगे कि वे कोविड-19 का टीका लगवा चुके हैं अथवा सोमवार से शुरू हुए नए जागरूकता अभियान का समर्थन करते हैं। टिंडर, मैच, हिंज, बंबल, बडू,, प्लेंटी ऑफ फिश, आवर टाइम और मजमैच जैसे प्रमुख डेटिंग मंच ने अपने उपयोगकर्ताओं को कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर ब्रिटेन की सरकार से हाथ मिलाया…

कोरोना की चुनौतियों से निपटने के लिए पाठ्यक्रम तैयार करें विश्‍वविद्यालय : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के निर्देश देते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों को नर्सिंग, फार्मेसी, बायो केमिस्ट्री तथा बायो टेक्नोलॉजी के नवीन पाठ्यक्रम तैयार करने चाहिए ताकि भविष्य में कोरोना जैसी महामारियों की चुनौती से निपटा जा सके। यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्‍यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के मद्देनजर विश्वविद्यालयों द्वारा नर्सिंग, फार्मेसी, बायो केमिस्ट्री तथा बायो टेक्नोलॉजी के नवीन पाठ्यक्रम तैयार करने पर ध्यान दिया जाना…

तमिलनाडु में बढ़ रहा ‘द फैमिली मैन 2’ के खिलाफ गुस्सा, अब तमिल फिल्म मेकर चेरन ने की बैन की मांग

चेन्नई। अभिनेता और राजनेता सीमन ने शनिवार को ट्विटर पर द फैमिली मैन के दूसरे सीजन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं अब तमिल फिल्म निर्माता चेरन ने भी वेब सीरीज पर बैन लगाने की मांग की है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए वेब सीरीज पर आरोप लगाया है कि द फैमिली मैन ने श्रीलंका में तमिलों की मुक्ति की लड़ाई के पीछे के इतिहास को गलत तरीके से पेश किया है। चेरन ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अमेजन प्राइम की सदस्यता भी छोड़ दी…

बंगाल में बदले की राजनीति पर उतरीं ममता, पार की सारी हदें, शुभेंदु और उनके भाई पर राहत सामग्री चोरी के आरोप में FIR

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही TMC और ममता बनर्जी की बदले की राजनीति जारी है। पहले TMC के गुंडों ने भाजपा समर्थकों के खिलाफ हिंसा का आंजाम दिया। अब चुन-चुन कर भाजपा नेताओं के खिलाफ बदले की कार्रवाई की जा रही है। ताजा खबर यह है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से हराने वाले भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी और उनके भाई सोमेंदु अधिकारी के खिलाफ कांठी में FIR दर्ज कराई है। इन दोने पर नगर पालिका से राहत सामग्री…

वैक्सीनेशन को लेकर दिल्ली में नया अभियान, 45+ वालों के लिए आज से ‘जहां वोट, वहां वैक्सीनेशन’ शुरू

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट के बाद स्थिति सुधरती दिख रही है। शहर की अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मेट्रो का परिचालन भी 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू हो गया। वहीं ऑड-इवन के आधार पर बाजार भी खुलेंगे। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच दिल्ली में वैक्सीनेशन का काम जारी है। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…

खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाले का महिमामंडन और ‘शहीद’ बताने पर बुरे फंसे हरभजन सिंह, ट्वीटर पर लोगों ने लगाई लताड़

न्यूज़ डेस्क। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की एक हरकत ने उनके प्रति देशवासियों के गुस्से को भड़का दिया है। हरभजन सिंह ने उस सख्स की तारीफ की है, जो हजारों बेगुनाहों की मौत का जिम्मेदार है। दरअसल हरभजन सिंह ने 6 जून, 2021 को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 37वीं बरसी पर खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का महिमामंडन किया था। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रविवार को खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले को उसकी बरसी पर प्रणाम किया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हरभजन ने भिंडरावाले को एक शहीद बताया। साथ…

‘न हिंदी, न हिंदू, न हिंदुस्तान, बनकर रहेगा खालिस्तान’, तिरंगे में लगाई आग, लगे भारत विरोधी नारे, लंदन की घटना

न्यूज़ डेस्क। खालिस्तान जिंदाबाद के नारों के बीच रविवार( 6 जून) को लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर में भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में आग लगाई गई। भारतीय उच्चायोग ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा है कि घटना से वह बेहद चिंतित और व्यथित हैं। उच्चायोग ने आश्वासन दिया कि राष्ट्र ध्वज का अपमान करने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई होगी। https://twitter.com/naomi2009/status/1401671136967024641?s=20 ब्रिटेन में टाइम्स ऑफ इंडिया की पत्रकार नाओमी कैंटन ने इस संबंध में कई तस्वीरें साझा की है। वीडियो में देख सकते हैं कि काला स्कॉर्फ पहनकर…