शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के हाथ से खाए गोलगप्पे, मिले लाखों व्यूज, देखें Viral Video
नई दिल्ली। लडकियों को गोलगप्पे खाना पसंद होता है। पर अगर शादी में दुल्हन, दूल्हे के हाथ से गोलगप्पे खाए तो बात ही क्या। इस नजारे को तो हर कोई देखना चाहेगा। ऐसा ही एक वीडियो लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।
वीडियो एक शादी का है। इसमें दिखाई देता है कि दूल्हा अपने हाथों से दुल्हन को गोलगप्पे खिला रहा है। दोनों के गले में वरमाला है। जिसे देखकर समझ आता है कि इनकी कुछ देर पहले ही शादी हुई है।
वीडियो इंस्टाग्राम पर arushi_rajput10 अकाउंट से शेयर किया गया है। शेयर करते हुए कैप्शन दिया,
Shadi apne jagha…..Golgappe apni jagha….
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 138,711 likes मिले हैं। लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, गोलगप्पा क्वीन। एक अन्य ने लिखा, नाइस कपल।
