शनि 1 अगस्त, 2026

जम्मू-कश्मीर शोपिया में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

0

जम्मू-कश्मीर शोपिया में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के अवनीरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मंगलवार तड़के इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उनका संबंध किस आतंकवादी संगठन से था यह पता लगाया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों