शनि 1 अगस्त, 2026

मुलायम सिंह की तबीयत फिर बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

0

मुलायम सिंह की तबीयत फिर बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

गुड़गांव। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को सोमवार रात यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि यादव को लखनऊ से यहां हवाई मार्ग से लाया गया और मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले दिन में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यादव से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की थी और उनका हाल-चाल पूछा था।

79 वर्षीय यादव को रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने के बाद नियमित जांच के लिए रविवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। उन्हें कुछ घंटों के भीतर छुट्टी दे दी गई थी। इस संबंध में जानकारी के लिए मेदांता के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों