रवि 2 अगस्त, 2026

अस्पताल के सोलर पैनल बॉक्स में आग लगने से हड़कंप मचा

0

अस्पताल के सोलर पैनल बॉक्स में आग लगने से हड़कंप मचा

सिमगा। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिमगा में गुरूवार शाम उस वक्त हडकंप मच गया जब सूर्य के प्रकाश से चलने वाले सोलर पैनल बॉक्स में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक करीब शाम 5 बजे सोलर पैनल बॉक्स वाले रूम से एका-एक धुँआ निकलने लगा। जिसके बाद किसी बड़ी घटना के डर से स्वास्थ कर्मचारी व मरीज घबरा गये लेकिन कुछ कर्मचारियों ने सूझबुझ दिखाते हुए अस्पताल में लगें फायर सेफ्टी के प्रयोग से सोलर पैनल बॉक्स में लगे आग पर काबू पाया। तत्काल सूचना के बाद पुलिस व दमकल विभाग मौके पर पहुंची। यह हादसा किसी बड़ी घटना का रूप ले सकता था इससे पहले आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है उक्त घटना साट सर्किट की वजह से हुई होगी। किसी को जान माल का कोई नुकसान नही पहुंचा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों