रवि 2 अगस्त, 2026

9 साल की मासूम के साथ भाई ने किया दुष्कर्म

0

9 साल की मासूम के साथ भाई ने किया दुष्कर्म

बेमेतरा। देवकर चौकी के अंतर्गत आने वाले अकलवारा गांव में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जिसमें 9 साल की पीडि़त मासूम के पड़ोस में ही रहने वाला युवक जो रिश्ते में उसका भाई है उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक का नाम पारस सिन्हा है,जो देवकर चौकी के ग्राम अकलवारा का है। आरोपी पीडि़त मासूम के पड़ोस में ही रहता है वह रिश्ते में पीडि़त का भाई लगता है। जानकारी के अनुसार घटना के समय मासूम घर मे अकेली थी तभी युवक ने घटना को अंजाम दिया। परिजनों को पीडि़ता ने जब वाकया की जानकारी दी तो वे स्तब्ध रह गए और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के बाद से पुलिस ने आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों