रवि 2 अगस्त, 2026

रेत घाट ठेका के नाम पर धौंस बताते भाजपा नेता का आडियो हुआ वायरल

0

रेत घाट ठेका के नाम पर धौंस बताते भाजपा नेता का आडियो हुआ वायरल

रायपुर। प्रदेश में पूर्ववर्ती सरकार के समय रेत खदान ठेका के नाम पर गड़बड़ी की शिकायत को देखते हुए कांग्रेस सरकार ने इस बार व्यवस्था बदली है और ग्राम सभा का अनुमोदन अनिवार्य कर दिया है। लेकिन पुराने ठेकेदारों को यह रास नहीं आ रहा है और वे अभी भी अपने पुराने घाट को ऐन-केन हथियाने की कवायद में जुटे हुए हैं। रायपुर निगम के पूर्व पार्षद और भाजपा नेता धर्मेन्द्र तिवारी के नाम और आवाज से एक आडियो क्लीपिंग सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर बातचीत सुनी जा रही है वे अंडग़ा लगाने वाले बम्हनी गांव के सरपंच को बर्खास्त करवा देने का धौंस भी दे रहे हैं। वे जिन लोगों को पैसा लगाकर अपने साथ जुड़ने के लिए कह रहे हैं उन्हे यह भी बता रहे हैं कि जिले में कलेक्टर उनका आदमी है और धमतरी में प्रदेश कांग्रेस का कोषाध्यक्ष रहते हैं जो विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के समधी है इसलिए काम की वे चिंता न करें। उनका काम कोई नहीं रोक सकता आज भी चंपारण्य, कुम्हारी, हथखोज समेत आठ घाट उनके पास हैं। आडियो में वे कह रहे हैं कि विधायक के आदमियों की दादागिरी भी घूसेड़ दिया हूं। राजनीतिक गलियारे में इस आडियों की काफी चर्चा आज रही, लेकिन तिवारी अपना पक्ष बताने फोन नहीं उठा रहे हैं। यहां यह भी ज्ञातव्य है कि रमन सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान दुर्ग जिले के राजधानी से लगे हुए मुरम खदान के कुछ संचालकों ने धर्मेंद्र तिवारी पर धमका कर खदान हथियाने का आरोप भी लगाया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों