रवि 2 अगस्त, 2026

रेखा नायर से ईओडब्ल्यू ने फिर की पूछताछ

0

रेखा नायर से ईओडब्ल्यू ने फिर की पूछताछ

रायपुर। फोन टेपिंग मामले में निलंबित पुलिस विभाग की स्टेनो रेखा नायर से बुधवार को ईओडब्ल्यू ने फिर पूछताछ की है। फोन टेपिंग और आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच चल रही है। ईओडब्ल्यू के कई नोटिस भेजने के बाद भी रेखा नायर ने अब तक अपना बयान दर्ज नहीं करवाया था। ईओडब्ल्यू ने फोन टेपिंग और आय से अधिक संपत्ति मामले में रेखा नायर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इओडब्ल्यू को रेखा नायर की करीब 3 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिली है। यह उसकी कुल आय की 111 फीसदी अधिक है। यह सभी चल और अचल संपत्ति रेखा नायर के नाम पर है। इसमें जमीन के दस्तावेज, मकान और विभिन्न बैंकों में जमा रकम के साथ ही निवेश संबंधी पेपर शामिल है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों