रवि 2 अगस्त, 2026

बीएसपी के लोको इंजन का ब्रेक फेल,टल हादसा

0

बीएसपी के लोको इंजन का ब्रेक फेल,टल हादसा

बालोद। दल्लीराजहरा बालोद रेल्वे रूट पर एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल दल्लीराजहरा स्थित आयरन ओर खदान के बाटम में बीएसपी के लोको इंजन का ब्रेक फेल हो जाने से हड़कंप की स्थिति बन गई। माइन्स में माल लोड करने डिब्बों को लाईन में लगाने वाला इंजन बिना चालक ही चल पड़ा। बिना लोको पायलट के इंजन माइन्स क्षेत्र से दल्लीराजहरा स्टेशन की ओर पटरी पर दौड़ने लगा। गनीमत रही कि स्टेशन के पहले ट्रैक मुड़ा हुआ था तो इंजन डेड लाईन में चला गया । जहां तक पटरी बनी हुई थी वहां तक जाने के बाद फिर जमीन मे जाकर इंजन के पहिए धस गए।

इस दौरान इंजन की स्पीड भी बहुत थी। इस धटना से बीएसपी और रेल्वे विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार माइन्स में इंजन का चालक सुखचैन बधेल इंजन को खड़ा कर उतरा ही था कि ढलान की वजह से इंजन आगे बढऩे लगा। चालक फिर इंजन पर चढ़ा और ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन इंजन का ब्रेक फेल हो गया। इंजन तेजी से आगे बढऩे लगा। चालक घबराकर इंजन से कूद गया। इंजन बिना चालक करीब 6 किलोमीटर माइन्स से रेल्वे स्टेशन की तरफ बढ़ गया।

आगे स्टेशन के नजदीक ट्रेक मुड़ा हुआ होने की वजह से इंडन डेड लाईन में चला गया। यदि इंजन मुड़े हुये ट्रेक पर नहीं जाता तो एक बड़ा हादसा दल्लीराजहरा कुसुमकसा रूट पर सकता था। बाद में रिलीफ ट्रेन द्वारा इंजन को वापस ट्रैक पर लाया गया। वहीं इस पूरे मामले में दल्लीराजहरा बीएसपी व रेल्वे विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों