रवि 2 अगस्त, 2026

बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

0

बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा। कोरिया में एक नाबालिग युवती के साथ दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को कोरिया के घुघरी जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने तत्परता के साथ इस अपराध की घटना को संज्ञान में लिया और फिर 24 घंटे के अंदर जनकपुर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने फरार आरोपी को घुघरी जंगल से गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में पुलिस ने बताया कि 26 तारीख की रात नाबालिग युवती घर के पास ही अपनी छोटी बहन के साथ टहल रही थी। उस दौरान आरोपी अमृतलाल बैगा ने युवती के मुंह में कपडा लगाकर जबरिया अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद युवती को अपने ही घर में छोड़कर फरार हो गया। रात में जब लड़की के परिजन उसे ढूंढने निकले तो नाबालिग युवती घायल अवस्था में आरोपी के घर में पड़ी मिली। जिसके बाद पुलिस ने घेरा बंदी करके घुघरी जंगल से आरोपी अमृतलाल बैगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों