रवि 2 अगस्त, 2026

युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैम्प 27 को

0

युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैम्प 27 को

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 27 मई को रोजगार कार्यालय रायपुर, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर में सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक प्लेसपमेंट कैम्प आयोजित है। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजकों आई.सी.आई.सी.आई. प्रुडेंशियल लाइफ इन्श्योरेन्श एवं त्रिमूर्ति री-रोलर्स प्राईवेट लिमिटेड, सिलतरा रायपुर द्वारा बिजनेस पार्टनर, डिस्ट्रीब्यूशन लीडर्स, सिक्यूरिटी गार्ड एवं काउ केयरटेकर के कुल 208 पदों पर भर्तियां की जानी है। ऐसे आवदेक या आवेदिकाएं जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8 वीं, 12 वीं, ग्रेजुएट, डिप्लोमा, पी.जी.डी.सी.ए., कम्प्यूटर आईटीआई, टैली ई.आर. 09 हो, वे प्लेसमेंट कैम्प की साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है। इन सभी पदों हेतु न्यूनतम वेतन 7 हजार से 12 हजार अथवा कार्यानुभाव के आधार पर हो सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवदेक रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों