रवि 2 अगस्त, 2026

आग में जलने से महिला की मृत्यु, 4 लाख की सहायता

0

आग में जलने से महिला की मृत्यु, 4 लाख की सहायता

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास बनी मजदूरों की झोपड़ी में आज सुबह आग लग जाने से महिला श्रीमती सुनीति बाई साहू पति श्री कीरीत राम साहू उम्र 32 वर्ष साकिन केसला नांदघाट जिला बेमेतरा की दुखद मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पायी। कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. के निर्देशन पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायपुर द्वारा इस घटना में मृतक महिला के वारिसान के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों