शनि 1 अगस्त, 2026

घर पर करा दी महिला की नसबंदी,मौत

0

घर पर करा दी महिला की नसबंदी,मौत

बलौदाबाजार। तमाम अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता को लेकर चलाये जा रहे हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी पिछड़ेपन की वजह से लोगों को मौत के मुंह तक जाना पड़ रहा है। बलौदाबाजार में सरकारी नर्स की लापरवाही की कीमत एक महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। नर्स ने घर पर ही महिला की नसबंदी करा दी जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। महिला को रायपुर रेफर किया गया इस दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।घटना से आक्रोशित परिजनों ने नर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नर्स का नाम डागेश्वरी यदु है जो लंबे समय से अपने घर पर निजी क्लीनिक चला रही है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले में संज्ञान तो ले चुके हैं लेकिन महिला के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों