शुक्र 31 जुलाई, 2026

नौसेना में सेलर्स पद हेतु आवेदन 19 मई तक

0

नौसेना में सेलर्स पद हेतु आवेदन 19 मई तक

मुंगेली। भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवारों से सेलर्स पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आंमत्रित कर रही है। 10वीं पास उम्मीदवार इस पद के लिए 19 मई 2019 तक आवेदन कर सकते है। भर्ती कम्प्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर किया जायेगा। इसके लिए आवेदन नि:शुल्क है। आवेदक का जन्म 01 अक्टूबर 1994 से 30 सितम्बर 2002 के बीच होना चाहिए। आवेदन वेबसाईट ज्वाईनइंडियननेवीडाटजीवोव्हीडाटइन पर ऑनलाईन किया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया 06 मई से प्रारंभ हो गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आवेदक को 1600 मी. की दौड़ 7 मिनट में करनी होगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों