शुक्र 31 जुलाई, 2026

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया जूस सेंटर का निरीक्षण

0

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया जूस सेंटर का निरीक्षण

मुंगेली। ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए मौसमी फल, गन्ना जूस, पानी बर्फ अन्य पदार्थो का खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पुष्पा तिरकी द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होने सभी गन्ना रस के संचालकों को साफ-सफाई रखने एवं खाद्य बर्फ का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया। मैंगो शेक के संचालकों को भी साफ-सफाई रखने हेतु व मैंगो शेक में खाद्य रंग का उपयोग करने को कहा गया है। बर्फ बनाने में दूषित जल के उपयोग को रोकने हेतु बर्फ फैक्ट्री की भी जांच की गई। सभी फैक्ट्री में बोर का जल उपयोग में लाया जा रहा है। अखाद्य बर्फ में नीले रंग का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए ताकि खाद्य व अखाद्य बर्फ में अंतर किया जा सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों