शुक्र 31 जुलाई, 2026

धान खरीदी में लगे हमालों का भुगतान न रहे लंबित

0

धान खरीदी में लगे हमालों का भुगतान न रहे लंबित

मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सोमवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने जिला विपणन अधिकारी से कहा कि धान खरीदी में लगे हमालों का लंबित मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करें। गर्मी के मद्देनजर पेयजल व्यवस्था हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता और नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। उन्होने उद्यान विभाग के सहायक संचालक से कहा कि सड़क डिवाइडर में लगे पौधे को जीवित रखने जल आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए सिंचाई करायें।

कलेक्टर डॉ. भुरे ने महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से पूरक पोषण आहार, अमृत दूध योजना के संबंध में जानकारी ली। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी से शाला प्रवेश जागरूकता और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला कार्यक्रम प्रबंधक से स्वास्थ्य विभाग में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेकर समीक्षा की। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, लोक सेवा गारंटी, पीजी पोर्टल, मुख्य सचिव से प्राप्त आवेदन, पीजीएन के तहत प्राप्त आवेदन एवं कलेक्टर जनदर्शन के लंबित आवेदनों की जानकारी ली तथा निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों