शुक्र 31 जुलाई, 2026

शिक्षा गुणवत्ता के तहत पालक शिक्षक सम्मेलन

0

शिक्षा गुणवत्ता के तहत पालक शिक्षक सम्मेलन

मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आज सोमवार को शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन हेतु नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अधिकारी संबंधित स्कूलों में मौजूद रहे। जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में 30 अप्रैल को पालक दिवस मनाया जायेगा। तत्पश्चात 9वीं एवं 11वीं की परीक्षा परिणाम घोषित किये जायेंगे। पालक शिक्षक दिवस के अवसर पर पालकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित किया जाना है।

जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में कक्षा 9वीं एवं 11वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा की जायेगी। सत्र 2019-20 को शिक्षा गुणवत्ता वर्ष के रूप में मनाया जायेगा तथा परीक्षा परिणाम उन्नयन की दिशा में आवश्यक प्रयास किया जाना है। जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों द्वारा शिक्षा गुणवत्ता को लेकर ग्राम पंचायतों में कोटवारों से मुनादी कराकर चैपाल लगाई गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों