कलेक्टर ने किया रिंग रोड का निरीक्षण

0

कलेक्टर ने किया रिंग रोड का निरीक्षण

अम्बिकापुर। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज दूसरे चक्र के रिंग रोड निर्माण की प्रगति का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देशित किया कि जहां खुदाई कार्य चल रहा है वहां सबग्रेड कराकर शीघ्रता से डीएलसी करायें तथा कलवर्ट निर्माण कार्यो में भी तेजी लायें। उन्होंने फुटपाथ में लगाये जा रहे टाईल्स की गुणवत्ता तथा फिनिशिंग कार्य का निरीक्षण करते हुये ठेकेदार को निर्देशित किया कि टाईल्स लगाने में लापरवाही न बरतें तथा टाईल्स लगाने के बाद फिनिशिंग में विशेष ध्यान दें।

कलेक्टर ने लरंगसाय चौक, भारत माता चौक, आकाशवाणी चौक, मिशन चौक तथा प्रतापपुर चौक तक रिंग रोड के दूसरे चक्र के निर्माण कार्यो का अवलोकन किया। उन्होंने लरंगसाय चौक के पास प्रगतिरत खुदाई कार्य का जायजा लेते हुए धीमी प्रगति पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के कार्यपालन अभियंता को रिंग रोड में किए जा रहे अन्य कार्यो को स्थगित कर ज्यादा से ज्यादा मेन पॉवर लगाकर लरंगसाय चौक के कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बौरीपारा के एक निजी स्कूल के पास निर्माणाधीन कलवर्ट का निरीक्षण करते हुए अगले दो दिन में कलवर्ट निर्माण पूर्ण कराकर डीएलसी प्रारंभ करने तथा छूटे हुए पीक्यूसी को पूरा कराकर दोनों ओर से जोड़ने के निर्देश दिए। वहीं नगर निगम द्वारा नाली निर्माण के लिए सामग्रियों को रोड में डम्प करने से रिंग रोड निर्माण कार्य में बाधा आने पर निगम के अधिकारियों को रिंग रोड से निर्माण सामग्रियां तत्काल हटाने निर्देशित किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.