एक दर्जन कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस
एक दर्जन कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस
बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महादेव कावरे ने लोकसभा निर्वाचन 2019 के चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने के कारण जिले के 12 कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। ये कर्मचारी सोमवार 22 अपै्रल को चुनाव सामग्री वितरण के दिन अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं हुए, जिसके कारण निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ। कलेक्टर ने उनका यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत मानते हुए नोटिस जारी किया है।
इन कर्मचारियों में- हिरदे दास वैष्णव शिक्षक ई.एल.बी., पीठासीन अधिकारी पदस्थ स्थान शासकीय मीडिल स्कूल पिरैया विकासखण्ड नवागढ़, नितेश देशमुख शिक्षक ई.एल.बी. मतदान अधिकारी क्रमांक-01 पदस्थ स्थान शास. माध्य. शाला ताकम विकासखण्ड बेरला, विरेन्द्र कुमार साहू सहायक शिक्षक पंचायत मतदान अधिकारी क्रमांक-02 पदस्थ शाला शास. प्राथमिक शाला मुडि़या विकासखण्ड साजा, रामकुमार बंजारे शिक्षक ई.एल.बी. मतदान अधिकारी क्रमांक-02 पदस्थ स्थान शास. माध्य. शाला खपरी विकासखण्ड नवागढ़, श्रीमती चंदा यादव सहायक शिक्षक ई.एल.बी. मतदान अधिकारी क्रमांक-03 पदस्थ स्थान शास. प्राथमिक शाला मुरकुटा विकासखण्ड नवागढ़, नवीन शर्मा शिक्षक पंचायत मतदान अधिकारी क्रमांक-01 पदस्थ स्थान शास. मिडिल स्कूल खपरी ब्लाक साजा, धन्नू राम ठाकुर कृषि विकास अधिकारी पीठासीन अधिकारी पदस्थ स्थान अनुविभागीय कृषि कार्यालय बेमेतरा, विनोद कुमार वर्मा सहायक शिक्षक ई.एल.बी. मतदान अधिकारी क्रमांक-03 पदस्थ स्थान शास. प्राथमिक शाला नयाढाबा विकासखण्ड बेरला, लक्ष्मीनारायण सिंह राजपूत प्रधानपाठक मतदान अधिकारी क्रमांक-03 पदस्थ स्थान शास. प्राथमिक शाला भरदा विकासखण्ड बेरला, बलदाऊ राम साहू सहायक ग्रेड-02 मतदान अधिकारी क्रमांक-03 पदस्थ स्थान जलसंसाधन विभाग बेमेतरा, टीकम राम यादव उच्च वर्ग शिक्षक पीठासीन अधिकारी पदस्थ स्थान शास. माध्य. शाला सनकपाट विकासखण्ड बेमेतरा, पोखन लाल कौशल व्याख्याता वर्ग-01 मतदान अधिकारी क्रमांक-02 पदस्थ स्थान शास. उच्च. मा.शा. जेवरी ब्लाक बेमेतरा शामिल है।

