शुक्र 31 जुलाई, 2026

भाजपा महिला मोर्चा का घर-घर संपर्क अभियान

0

भाजपा महिला मोर्चा का घर-घर संपर्क अभियान

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की टोली ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में प्रचार का मोर्चा सम्हाल लिया है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी, प्रदेश महामंत्री मीनल चौबे प्रदेश कोषाध्यक्ष आशा दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती विभा अवस्थी, जिला अध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा, जिला महामंत्री शुभद्रा तम्बोली, किरण, पिंकी कुरैशी दीपमाला आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार फिर बनाने के लिए और भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में प्रचार के लिए रैली के रूप में घर-घर जाकर संपर्क किया। इस दौरान सभी मतदाताओं ने विश्वास दिलाया कि वे अपना मतदान देश के लिए करेंगे, मोदी जी के लिए करेंगे। इसी क्रम में मोर्चा पदाधिकारियों ने श्रीमती भारती बागल, प्रदेश मंत्री श्री अवतार सिंह बागल के घर वरिष्ठ जनों से रायपुर प्रत्याशी सुनील सोनी की विजय श्री के लिए आशीर्वाद मांगते हुए सौजन्य मुलाकात की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों