शुक्र 31 जुलाई, 2026

श्रेष्ठ परंपरा के साथ आगे बढ़ रहा सतनामी समाज-बृजमोहन

0

श्रेष्ठ परंपरा के साथ आगे बढ़ रहा सतनामी समाज-बृजमोहन

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति द्वारा आयोजित सतनामी सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित 28 जोड़ों को शगुन भेट करते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। यह आयोजन सांस्कृतिक भवन परिसर गुरू घासीदास कॉलोनी न्यू राजेन्द्र नगर में में किया गया था। इस अवसर पर उपस्थित सतनामी समाज को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज द्वारा किया जाने वाला श्रेष्ठ कार्य है।इसमें पूरे समाज का आशीर्वाद जोड़े को मिलता है।परिवार को विवाह का भारी-भरकम खर्च भी नही उठाना पड़ता। यह अच्छी परंपरा है। आज हर समाज इस परंपरा को अपना रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा घासीदास ने समाज में व्याप्त कुरूतियों का विरोध किया था और समाज में आडंबर का त्याग एक बेहतर जीवन जीने की राह बताई थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों