शुक्र 31 जुलाई, 2026

नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार के फेंके पर्चे

0

नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार के फेंके पर्चे

रायपुर। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नक्सली हमले लगातार जारी है। पिछले दिनों लगातार हुए नक्सली हमले में चार जवान शहीद हो गए थे। आज भी नक्सलियों ने कोण्डागांव नगर के आसपास दहशत फैलाने की कोशिश की और कोण्डागांव के जामपदर से लेकर ग्राम कारसिंग तक भारी मात्रा में नक्सली पर्चे फेंके। इन सभी पर्चों में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए कहा गया है। नगर के इतने पास फेके गए पर्चें से आम जनता में डर का माहौल बन गया है। फिलहाल जो सूचना मिल रही है। उसके अनुसार इस पर सर्चिंग की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों