कांग्रेस का लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 25 से

0

कांग्रेस का लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 25 से

रायपुर। कांग्रेस का लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 25 मार्च से शुरू होगा। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से कांग्रेस बूथ प्रबंधन करेगी। साथ ही केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार, नाकामियों को उजागर करते हुए आम जनता तक पहुंचाएगी। 25 मार्च को यह सम्मेलन जगदलपुर, बस्तर और महासमुंद में होगा। 26 मार्च को राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा।

इसी कड़ी में सोमवार को जगदलपुर के मिशन हाईस्कूल ग्राउंड में सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। रविवार को वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा मिशन ग्राउंड का जायजा लेने पहुंचे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभा के बारे में मंत्री लखमा को जानकारी दी। इधर, मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि भाजपा बस्तर संसदीय क्षेत्र में 20 सालों से काबिज है। इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा के किले को ध्वस्त करेगी। भाजपा अपने किसी भी प्रत्याशी को खड़ा कर ले उनकी हार निश्चित है।

जगदलपुर के लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में 6 जिलों के 8 विधानसभा के विधायक, जिला अध्यक्ष, अनुविभागीय कार्यकर्ता एवं बूथ लेवल कार्यकर्ता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने टिप्स देंगे। कार्यक्रम में लगभग 15 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के जगदलपुर प्रवास को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.