शुक्र 24 जुलाई, 2026

अनियंत्रित कार नाली से टकराई, नवविवाहिता की मौत

0

अनियंत्रित कार नाली से टकराई, नवविवाहिता की मौत

कोंडागांव। ब्लॉक मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से लगे ग्राम मस्सूकोकोड़ा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाली से जा टकराई। जिससे कार में सवार नवविवाहिता की मौत हो गई। वहीं उसके पति घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।

पीडब्लयूडी में सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत लोकेश पात्र बीती रात अपनी पत्नी जयश्री पात्र के साथ अपनी कार से ससुराल बारदेवरी कांकेर जा रहा था। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से लगे ग्राम मस्सूकोकोड़ा के पास अचानक लोकेश कार में से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे बने नाली से जा टकराया। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची फरसगांव थाना पुलिस के टीम ने घायल पति-पत्नी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने दोनों पति-पत्नी को रायपुर रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों