नया रायपुर में छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0

नया रायपुर में छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी की छात्रा नया रायपुर इलाके में दुष्कर्म की शिकार हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एफसीआई गोदाम का हमाल हैं। पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय मेडिकल छात्रा अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। लौटते समय उसे रात हो गई। वह रात 8.30 बजे मंदिर हसौद चौक के पास खड़ी हुई थी। हॉस्टल जाने के लिए कोई ऑटो नहीं मिल रहा था। तभी छात्रा को एक बाइक दिखी। उसने हॉस्टल तक लिफ्ट मांगी। युवक ने उसे लिफ्ट दे दी। लड़की को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। हॉस्टल के पहले उसने बाइक मोड़ दी और सूनसान इलाके में ले गया। छात्रा को बेल्ट से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा को हॉस्टल के बाहर छोड़कर चला गया। छात्रा को लेकर हॉस्टल वाले थाने गए। छात्रा की तबियत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के जाते समय छात्रा ने बाइक का नंबर नोट कर लिया था। उसने पुलिस को बाइक का नंबर बताया। वह आरोपी को पहचानती नहीं थी। बाइक के नंबर के आधार पर आधी रात को पुलिस ने बकतरा गांव में छापा मारा और वहां से आरोपी भूपेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.