लापता मासूम बच्चों का शव तालाब में मिला

0

लापता मासूम बच्चों का शव तालाब में मिला

रायपुर। रामकुंड उत्कल बस्ती से लापता हुए दोनों बच्चों की लाश आज पुलिस ने मोहल्ले में स्थित शीतला तालाब से बरामद कर ली है। वही गोताखोरों की मदद से दूसरे बच्चे की लाश बरामद कर ली है।

रामकुंड उत्कल बस्ती में रहने वाला जयकिशन यादव (8) और मोनू धु्रव (7) मंगलवार के दोपहर 12 बजे तक मोहल्ले में खेल रहे थे। इसके बाद से दोनों लापता हों गये। परिजनों की शिकायत पर आजाद चौक पुलिस ने अपहरण का अपराध दर्ज कर जांच में लिया था, जिसके बाद आज सुबह जयकिशन का शव मोहल्ले में स्थित शीतला तालाब में तैरते मिला। मौके में पहुँची आजाद चौक पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही गोताखोरों की मदद से दूसरे बच्चे की भी खोजबीन की गई तो थोड़ी देर बाद दूसरे बच्चे के भी शव पुलिस ने बरामद कर ली है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.