28 को राहुल गांधी आ सकते हैं छत्तीसगढ़

0

28 को राहुल गांधी आ सकते हैं छत्तीसगढ़

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात के संकेत दिये हैं कि 28 जनवरी को राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा हो सकता है। पीसीसी दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि अभी कार्यक्रम की पूरी रुपरेखा तैयार नहीं हुई है, लेकिन संभावित तारीफ 28 जनवरी है। भूपेश बघेल ने कहा कि अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं, उनके लौटने के बाद पूरा कार्यक्रम तैयार किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। एक बस्तर में और दूसरा रायपुर में। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के साथ ही कांग्रेस प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर अपना शंखनाद करेगी। दोनों जगहों पर बड़ी आमसभा का कार्यक्रम कांग्रेस ने तैयार किया है। माना जा रहा है कि बस्तर में आदिवासी और रायपुर में किसानों को लेकर राहुल गांधी की मौजूदगी में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों