केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत का 13 को आएंगे

0

केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत का 13 को आएंगे

रायपुर। केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर 13 जनवरी को सुबह 10.15 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर पहुंचेंगे।

अपने प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री सुबह 10.45 बजे सेंट ज़ेवियर स्कूल रोड, अवंति विहार, रायपुर स्थित आकांक्षा लायंस फॉर मेंटली हैंडिकैप्ड संस्थान का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात् श्री गेहलोत सड़क मार्ग द्वारा रायपुर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक, जैन भवन, सेक्टर-06, भिलाई में आयोजित सोशल इन्क्लूजन एण्ड लिविंग विद डिग्निटी इस विषय पर आधारित नेशनल पैरेंटस् मीट में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री इस दिन ही संध्या 05.15 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से इंदौर के लिए रवाना होंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों