हमला करके फरार हुए आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा

0

हमला करके फरार हुए आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा

बालोद। हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बालोद थाना अंतर्गत ग्राम लाटा बोर्ड का है। यहां निरंजन नागवंशी पर हत्या करने के नियत से आरोपी ने हमला कर और फरार हो गया था। ज्ञात हो कि 12 दिसंबर को अज्ञात आरोपी ने ग्राम लाटा बोड़ में निरंजन नागवंशी की हत्या करने के नियत से उस पर लकड़ी के बत्ते से वार किया और फरार हो गया था। हमले में निरंजन नागवंशी बेसुध हो गया था। मामले पर थाना बालोद में धारा-307 के तहत अपराध कायम कर अज्ञात आरोपी की तलाश की पुलिस ने तलाश शुरू की। लगातार खोजबीन पर गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का नाम राजेश कौमार्य पिता अशोक कौमार्य बताया है और आगे की जांच में जुटी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों