गुरु 30 जुलाई, 2026

अवैध परिवहन कर लाई गई 451 बोरा धान जब्त

0

अवैध परिवहन कर लाई गई 451 बोरा धान जब्त

कवर्धा। कबीरधाम जिले के धान खरीदी केन्द्रों में बिचौलिए के माध्यम से धान खरीदी रोकने और पड़ोसी प्रांतों तथा जिलों से आने वाले अवैध धान परिवहन की निगरानी के लिए बनी संयुक्त टीम ने फिर चार अलग-अलग धान खरीदी केन्द्रों में औचक निरीक्षण कर 451 बोरा धान जब्त किया। अलग-अलग केंद्रों से से जब्त की गई धान के मामलों में पनेका धान समिति केन्द्र से 58 बोरा धान जब्त किया गया है। यहां जांच के दौरान पता चला झिरौनी निवासी किसान दीपचंद द्वारा 58 बोरा पुराना धान एवं अमानक धान बेचने के लिए लाया गया था।किसान से धान जब्त कर समिति के सुपूर्द किया गया है। सहसपुर लोहारा तहसील के कुरूवा धान समिति केन्द्र में औचक निरीक्षण के दौरान किसान बोरे लाल निवासी कोयलारी से 141 बोरा धान और धन्नू निवासी कल्याणपुर से 24 कट्टा धान नया और पुराना धान का मिश्रण होने के कारण जब्त किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों