विधानसभा में सीएजी की रिपोर्ट पेश,अन्य मुद्दों पर भी चर्चा

0

विधानसभा में सीएजी की रिपोर्ट पेश,अन्य मुद्दों पर भी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएजी की रिपोर्ट पटल पर रखी। इसके साथ ही राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम की रिपोर्ट के साथ परफॉर्मेंस बजट को भी पटल पर रखा।

ताम्रध्वज साहू ने राजिम कुंभ के संशोधन विधेयक को सदन के पटल पर रखा। राज्यपाल की अभिभाषण पर चर्चा जारी है। जोगी कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह ने कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा। देवव्रत के मुताबिक किसानों को आज भी कर्ज चुकाने बैंक नोटिस भेज रहे हैं। शराबबंदी को लेकर सरकार को अपना पक्ष सपष्ट करने की बात कही। सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक दीपक बैज ने पूर्व भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। बैज ने बयान दिया कि भाजपा की सरकार ने पंद्रह सालों तक किसानों के साथ धोखा किया। हमारी सरकार ने केवल चार घंटे में ही किसानों का कर्ज माफ किया। भाजपा सरकार बंदूक की नोक पर किसानों की जमीनें हड़पी। हमारी सरकार ने छह दिनों में जमीन वापस लौटाई।

जीरम घाटी हमले पर बैज ने इसे राजनीतिक षड़यंत्र करार दिया। एसआईटी जांच से तिलमिलाई भाजपा पर बैज ने कहा कि भाजपा एसआईटी जांच से घबरा गई है, अब दोषियों की जेल जाने की पारी है। पूर्व सीएम रमन पर तंज कसते कहा कि आज वे नक्सलवाद पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। भोले-भाले आदिवासियों को झूठे षड़यंत्र में फंसाया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों