सेना ने चीन, पाक सीमाओं पर स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला : बिपिन रावत

0

सेना ने चीन, पाक सीमाओं पर स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला : बिपिन रावत

नई दिल्ली। थल सेना प्रमुख बिपिन रावत (Bipin Rawat) ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेना ने चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर बेहतर तरीके से स्थिति को संभाला है और चिंता का कोई कारण नहीं होना चाहिए।

रावत ने अपने वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर में स्थिति को और सुधारने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘जम्मू कश्मीर में शांति के लिए हम केवल समन्वयक हैं।’

जनरल रावत ने कहा, ‘हमने उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर स्थिति बेहतर तरीके से संभाली है। उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं होनी चाहिए।’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों